Move to Jagran APP

जातीय जनगणना से गरीबों का होगा फायदा : तेजस्वी

नवादा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जातीय जनगणना की पुरजोर वकालत की है। उन्होंने कहा है कि बीमारी का पता लगने पर ही सही इलाज हो पाता है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 19 Aug 2021 05:48 PM (IST)Updated: Thu, 19 Aug 2021 05:48 PM (IST)
जातीय जनगणना से गरीबों का होगा फायदा : तेजस्वी
जातीय जनगणना से गरीबों का होगा फायदा : तेजस्वी

नवादा : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जातीय जनगणना की पुरजोर वकालत की है। उन्होंने कहा है कि बीमारी का पता लगने पर ही सही इलाज हो पाता है। किस जाति के लोग गरीब हैं, भूमिहीन हैं, कौन नाला साफ करता है, इसका पता लगाने के लिए जाति आधारित जनगणना जरुरी है। तभी सरकार उनके विकास के लिए बजट बना पाएगी। वे गुरुवार को सदर प्रखंड के पथरा इंग्लिश गांव में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष स्व. जेहल यादव की पांचवी पुण्यतिथि समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पूर्व जिप अध्यक्ष की आदमकद प्रतिमा का अनावरण भी किया। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना के मुद्दे पर सोमवार से प्रधानमंत्री से मिलने वाले हैं। बिहार को विशेष पैकेज देने और बाढ़ में हुए नुकसान का आकलन कर मदद करने की मांग की जाएगी। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने कहा कि मौजूदा सरकार चोर दरवाजे से सत्ता में आई है। जनता ने महागठबंधन को जनादेश दिया था। उत्तर बिहार में बाढ़ की स्थिति हैं। लेकिन कैंपों में समुचित व्यवस्था नहीं है। कहने को बिहार में डबल इंजन की सरकार है। लेकिन केंद्र से कोई पूछने भी नहीं आया। एक हेलीकॉप्टर नहीं दिखा, जिससे बाढ़ पीड़ितों का रेस्क्यू किया जा सके। मुख्यमंत्री स्वयं घूम रहे हैं। लेकिन बिहार के गरीबों की मदद के लिए हेलीकॉप्टर का सहारा नहीं लिया जा रहा है। लालू राज में कई हेलीकॉप्टर की मदद से बाढ़ पीड़ितों की सहायता की जाती थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से बिहार संभल नहीं रहा है। शराबबंदी को सफल बताया जा रहा है। जबकि इसकी होम डिलीवरी की जा रही है। दो सौ वला आज आठ सौ में मिल रहा है।

loksabha election banner

-----------------

महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी पर सरकार को घेरा

- तेजस्वी ने कहा कि महंगाई चरम पर है। लेकिन आज भी बाढ़ पीड़ितों को छह हजार रुपये दिए जा रहे हैं। इसे बढ़ाने की जरुरत है। डीजल, पेट्रोल, गैस का दाम बढ़ने से सभी परेशान हैं। एमएसपी के लिए किसान मर रहे हैं। बेरोजगारी को लेकर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि डिग्री लेकर नौजवान बेरोजगार है। आरसीपी टैक्स देने वालों को सरकारी नौकरी मिल रही है। थाना से लेकर ब्लॉक में भ्रष्टाचार है। कहीं भी ईमानदारी से काम नहीं हो रहा है। नोट नहीं रहने पर गरीबों को न्याय नहीं मिल रहा है।

------------------

आरसीपी की यात्रा पर कसा तंज

- नेता प्रतिपक्ष ने केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिन्हा की आभार यात्रा पर तंज कसा। कहा कि बाढ़ से परेशान लोगों का हाल जानने के बजाए अपना स्वागत करवा रहे हैं। उन्हें केंद्र से स्पेशल पैकेज लाकर देना चाहिए। तेजस्वी ने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों को जनता से कोई मतलब नहीं है। वे सिर्फ कुर्सी के जोड़-घटाव करते हैं। सत्ता के स्वार्थी हैं। राज्य की सरकार ईमानदारी से प्रतियोगी परीक्षा नहीं करवा पाती है। ऐसे में जनता की सेवा कैसे कर सकेगी।

--------------------

एक माह में लालू आएंगे पटना

- उन्होंने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की तबीयत में सुधार हो रही है। वे एक महीने के अंदर पटना आ जाएंगे। कोरोना काल में राजद के विधायक, नेता, कार्यकर्ता ही आम जनों की सेवा करते रहे। नवादा विधायक विभा देवी ने आमजनों की सेवा के लिए काफी काम किया। मौके पर नवादा विधायक विभा देवी, रजौली विधायक प्रकाशवीर, गोविदपुर विधायक मो. कामरान, हिसुआ विधायक नीतू देवी, जहानाबाद विधायक सुदय यादव, बख्तियारपुर विधायक अनिरुद्ध प्रसाद, पूर्व विधायक शक्ति सिंह यादव, राजद जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, जिला पार्षद अशोक यादव, विनोद यादव, कैलाश यादव, रेणु देवी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश कुमार मंटन, आभा देवी, राजा यादव, कुंदन राय, राजू सिन्हा, प्रिस तमन्ना, वाल्मीकि यादव आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.