भाजपाईयों ने मनाया जश्न
गया। हिमाचल प्रदेश और गुजरात में भाजपा की जीत को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने बेलागंज व नगर प्रखंड
By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Dec 2017 06:19 PM (IST)Updated: Fri, 22 Dec 2017 05:17 PM (IST)
गया। हिमाचल प्रदेश और गुजरात में भाजपा की जीत को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने बेलागंज व नगर प्रखंड अंतर्गत कई जगहों पर जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर मिठाई खिलाई। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह बधाई दी। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश शर्मा, मोहन शर्मा, बेलागंज पूर्वी मंडल अध्यक्ष कुमार सत्यशील, युवा मोर्चा के जिला मंत्री राजेश कुमार, विनोद पांडेय, वकील सिंह, सुधाकर नारायण, राहुल कुमार उपस्थित थे। इन नेताओं ने भाजपा के इस जीत को ऐतिहासिक बताया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें