Move to Jagran APP

गया पंचायत मुखिया चुनाव 2021: धड़ाधड़ आने लगे परिणाम, यहां देखिए गया, सासाराम, नवादा और कैमूर पंचायत चुनाव के रुझान

बिहार पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के नतीजे आज आने शुरू हो गए हैं। तीसरे चरण के लिए आठ अक्‍टूबर को मतदान हुए थे। अभी-अभी औरंगाबाद के बारूण के पंच के चुनाव परिणाम घोषित किए गए। यहां देखिए गया औरंगाबाद सासाराम कैमूर और नवादा के चुनाव परिणाम

By Sumita JaiswalEdited By: Published: Sun, 10 Oct 2021 07:32 AM (IST)Updated: Sun, 10 Oct 2021 03:09 PM (IST)
गया पंचायत मुखिया चुनाव 2021: धड़ाधड़ आने लगे परिणाम, यहां देखिए गया, सासाराम, नवादा और कैमूर पंचायत चुनाव के रुझान
गया कालेज में आठ बजे से शुरू होगी मतगणना, जागरण फोटो।

गया/औरंगाबाद/नवादा/सासाराम/ कैमूर, जागरण टीम। Bihar Panchayat Chunav Result 2021: बिहार पंचायत चुनाव तीसरे चरण के नतीजे आज आने शुरू हो गए हैं।  तीसरे चरण के लिए आठ अक्‍टूबर को वोट डाले गए थे। बिहार के 35 जिलों  में मतदान हुए थे। पहले और दूसरे चरण के पंचायत चुनावों के नतीजे देखते हुए प्रत्‍याशियो की दिलों की धड़कनें बढ़ गई है। विभिन्‍न मतगणना केंद्रों पर प्रत्‍याशियों और समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी है। तीसरे चरण में गया के मोहड़ा, अतरी और नीमचकबथानी में वोटिंग हुए थे। इसके अलावा सासाराम के काराकाट, औरंगाबाद के बारूण, नवादा के रजौली और कैमूर के चैनपुर प्रखंड में वोट डाले गए थे।

loksabha election banner

यहां देखिए गया, औरंगाबाद, सासाराम, कैमूर और नवादा पंचायत चुनाव परिणाम के ताजा अपडेट्स :

नवादा के रजौली प्रखंड में तीन पंचायतों को मिले नए मुखिया, परिणाम घोषित

- लेंगुरा पंचायत से  सरित देवी मुखिया बनीं। उन्‍हें 1549 वोट मिले जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वदी रेखा कुमारी को 1519 वोट मिले ।

- अमावां पूर्वी से फुलवा देवी ने मुखिया पद का चुनाव जीता। उन्‍होंने बड़े अंतर से चुनाव जीता है। उन्‍होंने रिंकी देवी को 1694 वोटो से हराया है। उन्‍हें 3018 मत मिले जबकि रिंकी देवी को 1387 वोट मिले हैं।

- अमावां पश्चिमी से उपेंद्र कुमार  मुखिया निर्वाचति हुए। उन्‍होंने निर्मला कुमारी हो हराया है। उन्‍हें 815 और निर्मला कुमारी को 625 वोट मिले हैं।

रजौली से अबतक चौंकाने वाले परिणाम, सभी नए चेहरे

रजौली प्रखंड से चौंकाने वाले परिणाम सामने आए हैं। क्षेत्र के वोटरों ने नए चेहरों पर बाजी लगाई है। अबतक आधिकारिक तौर पर आठ पंचायतों के विजयी मुखिया के नाम घोषित किए गए हैं। सभी पहली बार चुनकर आए हैं। लेंगुरा में सरिता देवी 1, अमावां पूर्वी में फुलवा देवी, अमावां पश्चिमी में उपेंद्र प्रसाद, अंधरवारी में विनोद कुमार राम, मुरहेना में ईश्वरी प्रसाद, जोगियामारन में चिंता देवी, बहादुरपुर में रेणु देवी और फरक्का बुजुर्ग में उमा देवी विजयी घोषित हुए। सभी नए चेहरे हैं।

सासाराम चुनाव अपडेट काराकाट से अब तक आठ मुखिया का परिणाम घोषित हो गया है। इसमें चार नए चेहरों ने जीत हासिल की है, जबकि तीन प्रत्‍याशियों को जनता ने दोबारा मौका दिया है। एक प्रत्‍याशी ऐसे भी हैं, जिनपर जनता ने तीसरी बार भरोसा जाता है।

औरंगाबाद जिला के बारूण प्रखंड के गोठोली ,धनगाईं व पिपरा पंचायत के परिणाम घोषित

गोठोली से सुषमा बनीं मुखिया

औरंगाबाद जिले के बारूण प्रखंढ के गोठौली पंचायत से सुषमा देवी मुखिया पद पर निर्वाचित हुई हैं। उन्‍होंने वर्तमान मुखिया रिंकू देवी को हराया है। उन्‍हें 3166 मत एवं रिंकू को 3261 मत मिले।

धनगाईं से जीते योगेंद्र चौधरी

 धनगाईं पंचायत से योगेंद्र चौधरी मुखिया पद का चुनाव जीत गए हैं। उन्‍हें 1711 वोट मिले, जबकि निकटतक प्रतिद्वंद्वी रणविजय कुमार को 1450 वोट मिले। योगेंद्र चौधरी 261 मतों से चुनाव जीते। बता दें कि वर्तमान मुखिया बालेश्‍वर भगत को जनता ने इस बार बुरी तरह नकार दिया। वे पांचवें स्‍थान पर रहें।

पिपरा पंचायत की मुखिया बनीं प्रीति कुमारी

प्रीति कुमारी के सिर सजा पिपरा के मुखिया पद का ताज।  उन्‍होंने वर्तमान मुखिया रीमा देवी को 332 वोटों से पराजित किया। उन्‍हें 1380 वोट मिले। जबकि वर्तमान मुखिया रीमा देवी को 1048 वोट मिले।

पिपरा पंचायत के पांच पंचों का परिणाम घोषित

वार्ड-1  से डोमा राजवंशी जीते

वार्ड-2 से रीन देवी विजयी हुईं

वार्ड-3 से सौरभ कुमार ने बाजी मारी

वार्ड-4 से प्रमोद मिश्रा जीते

वार्ड-5 से जगमोहन पासवान ने जीत दर्ज की

- औरंगाबाद जिले के बारुण प्रखंड के पिपरा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य क्षेत्र संख्या-02 से रितेश कुमार सिंह ने उदय चौधरी को 284 मतों से हराया।

- औरंगाबाद के जिला परिषद क्षेत्र संख्‍या-17 से विजंती कुमारी विजेता बनीं।

कैमूर में चैनपुर प्रखंड के करजांव व सिरबीट के परिणाम घोषित

चैनपुर प्रखंड के करजांव पंचायत के राधेश्‍याम पाल मुखिया का चुनाव जीते। उन्‍हें 2005 वोट मिले जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी शिवानंद खरवार को 1760 मत मिले।

सिरबीट पंचायत के मुखिया बने मयंक

कैमूर जिला के चैनपुर प्रखंड के सिरबीट पंचायत में मयंक कुमार अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी  निवर्तमान मुखिया रामानंद पासवान को 25 वोटों से हराकर मुखिया चुनाव जीत गए हैं।

गया के गुरारू उत्तरी से जिला पर्षद के पद पर बालेश्‍वर प्रसाद जीते

जिले के गुरारू प्रखंड अंतर्गत प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या-21 गुरारू उत्तरी से इस बार के पंचायत चुनाव में 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे। इनमें से बालेश्वर प्रसाद ने सर्वाधिक 7661 मत हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि इनके निकटतम प्रतिद्वंदी के रूप में राहुल कुमार रहे। राहुल कुमार को कुल 7313 मत प्राप्त हुए। ये इस बार के चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे।

- गया के मोहड़ा प्रखंड के पंचायत चुनाव के मतगणना जगजीवन कालेज और अतरी और नीमचक बथानी की मतगणना गया कालेज में हो रही है।

 - औरंगाबाद के बारुण प्रखंड के 16 पंचायतों की मतगणना किशोरी सिन्‍हा महिला कॉलेज में आज सुबह आठ बजे से शुरू हो गई।

- नवादा के रजौली प्रखंड की मतगणना केलएलएस कालेज में चल रही है।

- कैमूर के चैनपुरा प्रखंड की मतगणना बाजार समिति मोहनियां में जारी है।

गया में चेकिंग के बाद मतगणना केंद्र में प्रवेश करते हुए प्रत्‍याशी व समर्थक। जागरण फोटो।

यह भी पढ़ें : LIVE बिहार पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्‍ट: मतगणना जारी; जमुई, औरंगाबाद व बक्‍सर से आए पहले परिणाम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.