Move to Jagran APP

Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मतिथि पर सांसद सुशील सिंह ने औरंगाबाद के लोगों को दिया तोहफा

सांसद ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध संसाधनों व साफ सफाई का निरीक्षण करते हुए रोगियों के बीच फल वितरण किया। सांसद ने कहा कि आज भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिन है। ऑक्सीजन प्लांट के लोकार्पण से रोगियों को काफी सुविधा मिलने लगेगी।

By Prashant KumarEdited By: Published: Fri, 17 Sep 2021 04:57 PM (IST)Updated: Fri, 17 Sep 2021 04:57 PM (IST)
Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मतिथि पर सांसद सुशील सिंह ने औरंगाबाद के लोगों को दिया तोहफा
कार्यक्रम के दौरान मंचासीन सांसद सुशील कुमार सिंह व वरीय नेता सुनील कुमार सिंह तथा अन्य लोग। जागरण।

संवाद सूत्र रफीगंज (औरंगाबाद)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मतिथि के अवसर पर रामनरेश सिंह फाउंडेशन और वैल्यू फर्स्ट की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज में शुक्रवार को स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का सांसद सुशील कुमार सिंह व फाउंडेशन के चेयरमैन सुनील कुमार सिंह एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अरबिंद कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर लोकार्पण किया। इसके बाद सभी आगंतुक अतिथियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र पर तिलक लगाकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। साथ ही  इस अवसर पर आयोजित कोविड 19 टीकाकरण का महाअभियान का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने किया।

loksabha election banner

सांसद ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध संसाधनों व साफ सफाई का निरीक्षण करते हुए रोगियों के बीच फल वितरण किया। सांसद ने कहा कि आज भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिन है। ऑक्सीजन प्लांट के लोकार्पण से रोगियों को काफी सुविधा मिलने लगेगी। उन्होंने कहा कि औरंगाबाद में चार बेड का आईसीयू प्लांट लगा है। हर प्रखंड मुख्यालय में एक-एक आक्सीजन कांसंट्रेटर दिया जाएगा। अब किसी मरीज को ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी। टीकाकरण अभियान बारिस के चलते थोड़ा प्रभावित हुआ है। फिर भी लक्ष्य के अनुरूप टीकाकरण हुआ है। सांसद ने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा मुफ्त टीकाकरण अभियान अपने देश में चला। उसके बाद आधे से अधिक आबादी को मुफ्त वैक्सीन दी जा चुकी है।

वैक्सीन आते ही विपक्ष द्वारा ओछी राजनीति किया गया। अनर्गल दुष्प्रचार किया गया। दूसरे मानसिकता वाले मीडिया ने भी खूब हवा दी। लेकिन अब दुष्प्रचार करने वाले ही मुफ्त टीकाकरण की मांग करने लगे। मीडिया के लोग ही इन खबरों को प्रमुखता से रखें है। इन दिनों यूरिया खाद की किल्लत से किसान परेशान है।इस वर्ष अच्छी बारिस की वजह से धान की रोपणी लक्ष्य से अधिक हुआ है।इसके लिए मैने केंद्रीय उर्वरक मंत्रालय से गया और औरंगाबाद जिले में अतिरिक्त पांच रैक खाद उपलब्ध कराया फिर भी किसानों को खाद नहीं मिल पा रहा है। इसके लिए पुनः चार अतिरिक्त रैक खाद दो तीन दिनों में उपलब्ध हो जाएगा।

इस मौके पर डॉ विनोद कुमार सिंह, डॉ ललित प्रसाद सिंह, डॉ एस नारायण, रविन्द्र शर्मा, शुभम सिंह, देव उप प्रमुख मनीष पाठक, शुभेंदु शेखर सिंह, पूर्व मुखिया बिनय कुमार सिंह, मुखिया अरुण कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष सच्चिदानंद सिंह, प्रो रविंद्र कुमार सिंह, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य नवरत्न कुमार सिंह, दीना नाथ विश्वकर्मा, अरविंद सिंह, शिव नारायण प्रसाद, रिशु सिंह, चुन्नू शर्मा, पवन सिंह, नागेंद्र शर्मा उपस्थित रहे। इधर, मां मुंडेश्वरी राइस मिल में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य व वरीय नेता गोपाल शरण सिंह ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर हवन यज्ञ कर लंबी उम्र की कामना की। साथी इस मौके पर सैंकड़ों लोगों के बीच फलदार पौधों का वितरण किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.