Bihar Crime: औरंगाबाद में दुष्कर्म कर महिला की हत्या, पहचान छुपाने के लिए आरोपितों ने किया ऐसा काम
गुरुवार की सुबह एक महिला का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जीटी रोड की है। जीटी रोड के पास कबेहरी गांव से शव बरामद हुआ है। महिला की अब तक पहचान नहीं हो सकी है।
जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। गुरुवार की सुबह एक महिला का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जीटी रोड की है। जीटी रोड के पास कबेहरी गांव से शव बरामद हुआ है। महिला की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। मृतका की उम्र लगभग 24 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। हालात देखकर लग रहा है कि महिला की हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला की तस्वीर सभी थानों को भेजी गई है। हालांकि, अब तक शव की शिनाख्त करने कोई नहीं आया। पुलिस घटनास्थल के आसपास छानबीन कर रही है।
जानकारी के अनुसार, सुबह ग्रामीण टहलने जा रहे थे। तभी उनकी नजर सड़क किनारे युवती के शव पर पड़ी। इसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे, जिसे देखने से प्रतीत हो रहा था कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद उसकी हत्या की गई। हत्यारों ने युवती की पहचान छुपाने का भी प्रयास किया, लेकिन चेहरे को बिगाड़ नहीं पाया। संभव है कि वाहनों का आवागमन तेज होने के कारण हत्यारों को युवती का चेहरा बिगाड़ने की मोहलत नहीं मिली और वे शव को वहीं छोड़कर भाग निकले।
औरंगाबाद में विवाहिता की संदेहास्पद मौत, हत्या की आशंका
औरंगाबाद। कुटुंबा थाना क्षेत्र के दधपा बिगहा गांव में बुधवार की रात लव कुमार मेहता की पत्नी प्रीति कुमारी की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका के भाई शशिकांत वर्मा ने बहन की हत्या करने का आरोप ससुराल वालों पर लगाया है। प्रीति की उम्र 20 वर्ष थी। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया है। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। आरोप है कि विवाहिता की हत्या ससुराल वालों ने दहेज के लिए की। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।