Move to Jagran APP

Bihar Crime: किसान की गोली मार कर हत्‍या, एक दिन पहले ही पुलिस ने लगाई थी सुरक्षा की गुहार

रामनवमी के दिन मिट्टी काटने को लेकर गांव के ही एक व्यक्ति से विवाद के बाद टिकारी थाना के मउ ओपी क्षेत्र में शुक्रवार को एक किसान की गोली मार कर हत्‍या कर दी गई। गोली मारने के बाद हमलावर फायरिंग करते हुए भाग निकले।

By Vyas ChandraEdited By: Published: Fri, 23 Apr 2021 10:15 AM (IST)Updated: Fri, 23 Apr 2021 10:15 AM (IST)
Bihar Crime: किसान की गोली मार कर हत्‍या, एक दिन पहले ही पुलिस ने लगाई थी सुरक्षा की गुहार
घटना के बाद आक्रोशित लेागोंं को समझाती पुलिस। जागरण

टिकारी(गया), संवाद सहयोगी।  गया जिले के टिकारी थानाक्षेत्र के मउ ओपी अंतर्गत घंघइला गांव में शुक्रवार की सुबह खेत में फसल काटने जा रहे एक किसान अर्जुन सिंह (50) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने अर्जुन सिंह को लक्ष्य कर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इनमें से चार गोली उन्‍हें लगी और घटनास्‍थल पर ही उन्‍होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद हमलावर अंधाधुंध फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति है। लोग पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।

loksabha election banner

गांव के युवक पर घटना को अंजाम देने का आरोप 

मृतक के एक स्वजन मनोज शर्मा ने बताया कि अर्जुन सिंह अपने भाई शत्रुघ्न सिंह के साथ सुबह गांव कोलतर बधार स्थित अपने खेत में लगी फसल को काटने जा रहे थे। इसी क्रम में गांव के ही अभिषेक उर्फ तन्नू कुमार ने आधा दर्जन लोगों के साथ रास्ते मे घेर लिया।  ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसमें चार गोली अर्जुन सिंह के शरीर मे जा लगी और वे वंही ढेर हो गए। सभी हमलावर इसके बाद फायरिंग करते हुए भाग निकले। 

मिट्टी काटने को लेकर दो दिन पूर्व हुआ था विवाद

मनोज शर्मा ने बताया कि अभिषेक उर्फ तन्नू से मिट्टी काटने को लेकर रामनवमी के दिन विवाद हुआ था। उस दिन तन्‍नू फसल लगी खेत में ट्रैक्टर से मिट्टी ले जा रहा था। इसका अर्जुन सिंह ने विरोध करते हुए उसे ऐसा करने से मना किया था। लेकिन अभिषेक ने जबरन मिट्टी ले जाने अथवा बुरा परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी। 

आवेदन पर पुलिस संज्ञान ली होती तो नही होती यह घटना

मनोज शर्मा ने बताया कि रामनवमी के दिन हुए विवाद के बाद गुरुवार को मउ ओपी और डीएसपी को लिखित आवेदन के माध्यम से घटना की जानकारी देते हुए अर्जुन सिंह ने जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई थी। अगर आवेदन पर पुलिस ने संज्ञान लिया होता तो आज यह घटना नही होती। 

पुलिस के प्रति लोग आक्रोशित  

बहरहाल घटना की सूचना के बाद मउ ओपी की पुलिस पहुंची है और मामले की तहकीकात कर रही है। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए डीएसपी भी दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचकर मृतक के स्वजनों एवं ग्रामीणों को समझाने बुझाने में लगे हैं। पुलिस के प्रति मृतक के स्वजनों और समर्थकों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। घटना की सूचना के बाद आसपास के ग्रामीणों की गांव में भारी भीड़ जुट गई है और जबरदस्त तनाव का माहौल बना है।

यह भी पढ़ें- गया में युवक की हत्‍या कर पेड़ से लटका दिया शव, गांव के आठ लोगों पर पिता ने कराई प्राथमिकी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.