Move to Jagran APP

Bharat Bandh in Nawada: भारत बंद के दौरान रजौली में राजद-कांग्रेस महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने किया बाजार बंद व चक्का जाम

किसान संगठनों के आह्वान पर मंगलवार को देश भर में चक्का जाम के निर्णय के बाद रजौली में राजद विधायक प्रकाशवीर के नेतृत्व में राजद-कांग्रेस महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने पटना रांची रोड एनएच-31 पर चक्का जाम कर बाजार बंद कराया।

By Prashant KumarEdited By: Published: Tue, 08 Dec 2020 02:17 PM (IST)Updated: Tue, 08 Dec 2020 02:17 PM (IST)
Bharat Bandh in Nawada: भारत बंद के दौरान रजौली में राजद-कांग्रेस महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने किया बाजार बंद व चक्का जाम
किसान विरोधी काले कानून के विरोध में आरजेडी विधायक प्रकाश वीर ने रजौली बाजार को बंद कराते। जागरण।

नवादा, जेएनएन। किसान संगठनों के आह्वान पर मंगलवार को देश भर में चक्का जाम के निर्णय के बाद रजौली में राजद विधायक प्रकाशवीर के नेतृत्व में राजद-कांग्रेस महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने पटना रांची रोड एनएच-31 पर चक्का जाम कर बाजार बंद कराया। किसानों के खिलाफ काम करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्र सरकार के विरुद्ध किसानों के खिलाफ विधायक प्रकाशवीर व कई दलों के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की।

loksabha election banner

सुबह से ही सड़क पर उतर गए कार्यकर्ता

राजद-कांग्रेस महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने सुबह से ही रोड पर निकल कर पहले बाजार को बंद कराया और उसके बाद पटना रांची रोड एनएच-31 पर चक्का जाम किया। राजद विधायक प्रकाशवीर ने पीएम मोदी और केंद्र सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को किसानों के विरुद्ध लाए गए काले कानून को वापस लेना होगा। केन्द्र सरकार के किसान विरोधी रवैए के कारण आम लोग, देश की जनता व किसान काफी त्रस्त हैं। लिहाजा किसानों की मांगों के पक्ष में राजद नेता तेजस्वी यादव के आह्वान पर राजद-कांग्रेस महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने बाजार को बंद कराकर एनएच पर चक्का जाम किया है। हम लोग कृषि पर निर्भर करते हैं। किसान हमारे अन्नदाता है। अगर किसान अनाज का उत्पादन नहीं करेंगे तो लोग को खाने के लिए भोजन कहां से मिलेगा। उन्होंने कहा कि किसानों के खिलाफ लाया गया काला कानून निश्चित रूप से वापस होना चाहिए तभी किसानों को इससे राहत मिलेगी। वे लोग किसानों की समस्याओं के साथ है और सरकार को हर हाल में इस काले कानून को वापस लेना होगा।

प्रशासनिक अधिकारी की मौजूदगी में चौकस रही पुलिस

मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राम रतन गिरी, बबलू यादव, मुसाफिर चौधरी, राजेंद्र सिंह, रेखा देवी समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। गौरतलब है कि केंद्र के साथ पांच दौर की बैठक के बावजूद भी किसानों के लिए लाए गए नए कृषि कानूनों की वापसी पर किसानों के साथ बात नहीं बन सकी। जिसके कारण किसान आज भी अपनी मांगों पर अडिग हैं। किसान संगठनों के भारत बंद के आह्वान पर देश में कांग्रेस समेत 20 दलों और 10 ट्रेड यूनियनों ने भी समर्थन किया है। वहीं किसान संगठनों द्वारा भारत बंद के आह्वान को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से चौक पर मुस्तैद दिखाई दी। बीडीओ प्रेम सागर मिश्र, सीओ अनिल कुमार के नेतृत्व में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दरबारी चौधरी, एसआई आरिफ खान समेत दर्जनों पुलिस बल महागठबंधन द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन पर नजर रख रहे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.