Move to Jagran APP

Bhabhua Panchayat Chunav 2021: 15 नवंबर को भगवानपुर प्रखंड के 110 मतदान केंद्रों पर 63541 मतदता करेंगे मतदान

सातवें चरण में कैमूर के भगवानपुर प्रखंड में पंचायत चुनाव है। मतदान को लेकर प्रशासन सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। नामांकन व स्क्रूटनी का कार्य पूर्ण हो चुका है। अब प्रखंड के नौ पंचायतों में विभिन्न पद के लिए कुल 1110 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

By Sumita JaiswalEdited By: Published: Sat, 30 Oct 2021 03:07 PM (IST)Updated: Sat, 30 Oct 2021 03:07 PM (IST)
Bhabhua Panchayat Chunav 2021: 15 नवंबर को भगवानपुर प्रखंड के 110 मतदान केंद्रों पर 63541 मतदता करेंगे मतदान
सातवें चरण में 15 नवंबर को भगवानपुर प्रखंड में होगा मतदान, सांकेतिक तस्‍वीर।

भगवानपुर (कैमूर), संवाद सूत्र। प्रखंड में सातवें चरण में 15 नवंबर को होने वाले मतदान को लेकर प्रशासन द्वारा सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बीते दिनों नामांकन व स्क्रूटनी का कार्य पूर्ण हो चुका है। स्क्रूटनी के बाद प्रखंड के नौ पंचायतों में विभिन्न पद के लिए कुल 1110 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इनके लिए प्रखंड के 63539 मतदाता मतदान करेंगे।

loksabha election banner

सबसे ज्‍यादा प्रत्‍याशी वार्ड सदस्‍य के

मतदान कराने के लिए प्रखंड में कुल 107 मतदान केंद्र और तीन सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जहां 15 नवंबर को मतदान होगा। मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड में पुरुष मतदाताओं की संख्या 30595 है और महिला मतदाताओं की संख्या 32944 है। वहीं मुखिया प्रत्याशियों की बात करें तो भगवानपुर में 16, टोड़ी में 14, कसेर में  नौ, सरैयां में 13, पहडिय़ां में 5, पढ़ौती में 17, मोकरम में 9, रामगढ़ में 9 और जैतपुर में दस प्रत्याशी हैं। यानी प्रखंड के नौ पंचायतों को मिला कर मुखिया के कुल 102 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। सबसे अधिक वार्ड सदस्य के 601 प्रत्याशी और पंच के 257 प्रत्याशी हैं। जबकि बीडीसी के 84 और सरपंच के 69 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।

पंचायतवार मतदाताओं की संख्या

पंचायत -  पुरुष - महिला

भगवानपुर - 3724 - 4062

टोड़ी - 3500 - 4306

कसेर - 3548-3783

सरैयां - 2396 - 2609

पहडिय़ां - 2564-2773

पढ़ौती - 3859- 4160

मोकरम - 3669 - 3904

रामगढ़ - 3114 - 3377

जैतपुर - 3819- 3970


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.