Move to Jagran APP

आयुष्मान भारत: कैमूर में अब तक 89 फीसद से अधिक बने गोल्डेन कार्ड, 130 वसुधा केंद्रों पर हो रहा काम

प्रधानमंत्री जनआरोग्‍य योजना के तहत चयनित लोगों का गोल्‍डन कार्ड बनाया जा रहा है। अब तक जिले में 89 फीसद से अधिक लक्ष्‍य पूरा किया जा चुका है। 31 मार्च तक शतप्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने का प्रयास विभाग कर रहा

By Vyas ChandraEdited By: Published: Thu, 18 Mar 2021 09:10 AM (IST)Updated: Thu, 18 Mar 2021 09:10 AM (IST)
आयुष्मान भारत: कैमूर में अब तक 89 फीसद से अधिक बने गोल्डेन कार्ड, 130 वसुधा केंद्रों पर हो रहा काम
सदर अस्‍पताल में आयुष्‍मान भारत योजना का काउंटर। जागरण

भभुआ (कैमूर), जागरण संवाददाता। प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) के आयुष्मान भारत कार्यक्रम में सूचीकृत लोगों को लाभ दिलाने के लिए उनका गोल्डेन कार्ड (Golden Card) बनाया जा रहा है। इस कार्ड के बन जाने से लाभुकों को पांच लाख तक की निश्शुल्क चिकित्सा सुविधा मुहैया होने का मार्ग प्रशस्त हो जाता है। वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर बनी सर्वे सूची के अनुसार जिले एक लाख 22 हजार 173 परिवारों का गोल्डेन कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। प्रधान मंत्री कार्यालय व राशन कार्ड के आधार पर चयनित लोगों के कार्ड बनाए जा रहे हैं। हालांकि कार्यपालक सहायकों की हड़ताल के चलते जिले के 130 वसुधा केंद्र के माध्यम से कार्ड बनाने का कार्य चल रहा है।

prime article banner

लक्ष्य के आलोक में इतने बने गोल्डेन कार्ड

जिले में कुल 149 पंचायतें हैं । इनमें से 130 पंचायतों में कार्ड बनाने का कार्य 17 फरवरी से कार्यपालक सहायकों ने शुरू किया। हालांकि बाद में वे हड़ताल पर चले गए। इसके बाद वसुधा केंद्र पर कार्ड बनाने का काम चल रहा है। तीन मार्च तक लक्ष्य पूरा नहीं होने पर कार्ड बनाने का समय 31 मार्च तक बढा दिया गया है। इसमें 16 मार्च तक कुल एक लाख नौ हजार 203 (109203) गोल्डेन कार्ड बनाए जा चुके है। यह कुल लक्ष्य का 89.38 फीसद है। इसकी पुष्टि आयुष्मान भारत कार्यक्रम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक मनीषदेव ने की। इस संबंध में पूछे जाने पर सिविल सर्जन डॉ अरूण कुमार तिवारी ने बताया कि विभागीय आदेश के आलोक में 31 मार्च तक गोल्डेन कार्ड बनाने का लक्ष्य 100 फीसदी पूरा करने का निर्देश दिया जा चुका है। इस कार्य की वे स्‍वयं निगरानी कर रहे हैं।

किस प्रखंड में अब तक कितने कार्ड बने

प्रखंड का नाम -          गोल्डेन कार्ड बने

  • भभुआ                     14422
  • भगवानपुर                 8389
  • चैनपुर                    12068
  • चांद                         9596
  • अधौरा                     3944
  • रामपुर                     7680
  • दुर्गावती                  7718
  • मोहनियां                15832
  • कुदरा                     11464
  • रामगढ                  10482
  • नुआंव                    7608

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.