केंद्रीय विद्यालय के चार शिक्षक पुरस्कृत
गया। केंद्रीय विद्यालय संख्या 02 के चार शिक्षकों का चयन केंद्रीय विद्यालय संगठन, पटना संभाग स्तरी
By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Dec 2017 10:18 PM (IST)Updated: Fri, 22 Dec 2017 05:17 PM (IST)
गया। केंद्रीय विद्यालय संख्या 02 के चार शिक्षकों का चयन केंद्रीय विद्यालय संगठन, पटना संभाग स्तरीय प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए किया गया। यह पुरस्कार उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिया गया।
पुरस्कृत होने वाले शिक्षकों में तबस्सुम सुल्ताना, सुरेंद्र राम, प्रभारी प्रधानाध्यापक एसएस प्रसाद एवं हरिवंश तरुण शामिल हैं। यह पुरस्कार केंद्रीय विद्यालय संगठन के स्थापना दिवस पर पटना में उपायुक्त ज्योति वर्मा द्वारा प्रदान किया गया था। सभी पुरस्कृत शिक्षकों को विद्यालय के प्राचार्य द्वारा बधाई दी गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें