Move to Jagran APP

Aurangabad Panchayat Chunav: औरंगाबाद के मतदाताओं ने कहा- अपनी इच्छा की सरकार बनानी है

पंचायत चुनाव को लेकर युवतियों में उत्साह दिखा। वोट देने मतदान केंद्र पहुंची युवतियों ने खुलकर अपनी इच्छा बताई। पहली बार वोट देने पहुंची युवतियों ने कहा कि अपनी इच्छा की सरकार बनानी है। पंचायत के विकास से ही देश एवं समाज का विकास होगा।

By Prashant KumarEdited By: Published: Fri, 24 Sep 2021 05:43 PM (IST)Updated: Fri, 24 Sep 2021 05:43 PM (IST)
Aurangabad Panchayat Chunav: औरंगाबाद के मतदाताओं ने कहा- अपनी इच्छा की सरकार बनानी है
पहली बार वोट देने वाली महिला वोटरों में दिखा उत्‍साह।

जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। पंचायत चुनाव को लेकर युवतियों में उत्साह दिखा। वोट देने मतदान केंद्र पहुंची युवतियों ने खुलकर अपनी इच्छा बताई। पहली बार वोट देने पहुंची युवतियों ने कहा कि अपनी इच्छा की सरकार बनानी है। पंचायत के विकास से ही देश एवं समाज का विकास होगा। कर्मा भगवान पंचायत के बूथ संख्या-16 पर मतदान के लिए कतार में खड़ी मीनाक्षी राजे एवं शालीनि राजे ने कहा कि हमें गांव में रहना अच्छा लगता है। अब गांवों के माहौल बदल गए हैं। हम दोनों पहली बार पंचायत चुनाव में वोट दे रहे हैं। ऐसी सरकार बनानी है जो सभी वर्ग के लोगों का विकास कर सके। दोनों ने बताया कि एक साथ छह वोट देने का आनंद अलग है।

loksabha election banner

पहली बार जिला परिषद, मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य एवं पंच का चुनाव कर रहे हैं। पहली बार वोट दे रही श्वेता कुमारी ने बताया कि अब गांवों में हर वो सुविधा उपलब्ध है जो पहले शहरों में हुआ करती थी। पंचायत सरकार सशक्त होगी तभी हम गांवों को बेहतर बना सकेंगे। सरकार गांवों के विकास के लिए पंचायतों को पैसा उपलब्ध कराती है। श्वेता ने कहा कि पहली बार वोट दे रहे हैं वह भी एक साथ छह प्रत्याशियों को वोट देंगे। वोट किसे देना है यह मैंने पहले ही तय कर रखा है।

पुरुषों से लंबी दिखी महिलाओं की कतार

आधी आबादी में मतदान को लेकर उत्साह अधिक दिखी। सुबह से बूथों पर महिलाओं की लंबी कतार लगी थी। सभी अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। पंचायत में सरकार बनाने को लेकर उत्साहित महिलाएं बारिश होने पर कतार से नहीं हटीं। कर्मा भगवान पंचायत बूथ संख्या-16 बिशुनपुर बूथ पर सुबह से महिलाओं की लंबी कतार लगी थी। कतार में खड़ीं पकहा गांव की कुसुम देवी, तेतरी देवी एवं लीलावती देवी ने बताया कि छह बजे बूथ पर पहुंच गए थे। पहले से ही कतार में 15-20 महिलाएं खड़ीं थी। इवीएम में गड़बड़ी के कारण मतदान देर से प्रारंभ हुआ। करीब आठ बजे मतदान प्रारंभ हुआ तब तक 100 से अधिक महिलाएं कतार में खड़ी हो गईं। 10 बजे मतदान किया तब जाकर घर का चूल्हा जला। बच्चे भूख से छटपटा रहे थे। बिशुनपुर गांव की कलावती देवी ने बताया कि सुबह नौ बजे लाइन में लगे परंतु दो बजे के बाद ही वोट देने का मौका मिला।

महिलाओं की कतार लगातार लंबी होती जा रही थी। यहां एक बजे तक मात्र 201 मत पड़े थे। कर्मा भगवान के बूथ संख्या-10 पर मतदान देने पहुंची उर्मिला देवी के पास पहचान पत्र नहीं था जिस कारण वोट नहीं दे सकीं। निराश लौट रहीं उर्मिला ने बताया कि छतीसगढ़ के बिलासपुर से वोट देने पहुंचे थे। ओरा पंचायत बूथ पर वोट देकर बाहर निकल रहीं सरिता देवी, पिंकी कुमारी एवं सुनीता देवी ने बताया कि पंचायत सरकार से विकास की आस रहती है। खाना बनाने से पहले मतदान किया है। हर गली पक्की सड़क एवं नाली बना है। पंचायत के सभी बूथों पर मतदान को लेकर महिलाओं में उत्साह दिखा। वोट देकर घर लौट रही कुसुम देवी ने बताया कि पंचायत चुनाव में महिलाओं को सरकार ने आरक्षण दिया है जिस कारण उत्साह बढ़ा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.