Move to Jagran APP

Aurangabad Panchayat Chunav: औरंगाबाद प्रखंड से बिना चुनाव लड़े ही जीत गए 99 प्रत्याशी

ग्राम पंचायत सदस्य के लिए दो उम्मीदवारों निर्विरोध हुए हैं। इनमें एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। ग्राम कचहरी पंच के लिए 97 प्रत्याशियों को निर्विरोध चुना गया है। इनमें 46 पुरुष और 51 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।

By Prashant KumarEdited By: Published: Fri, 24 Sep 2021 11:37 AM (IST)Updated: Fri, 24 Sep 2021 11:37 AM (IST)
Aurangabad Panchayat Chunav: औरंगाबाद प्रखंड से बिना चुनाव लड़े ही जीत गए 99 प्रत्याशी
बिना चुनाव लड़े 99 उम्‍मीदवारों ने हासिल की जीत। सांकेतिक तस्‍वीर।

जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। बगैर चुनाव लड़े ही औरंगाबाद प्रखंड की 15 पंचायतों से 99 प्रत्याशी विजयी घोषित हुए हैं। सबसे अधिक 97 प्रत्याशी पंच पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। दो वार्ड सदस्य निर्विरोध बने हैं। पंचायत चुनाव के पहले चरण में कुल 1,525 प्रत्याशी मैदान में हैं। पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार समाप्त हो गया है। शुक्रवार को मतदान होगा। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी नवीन शर्मा ने बताया कि पंच पद के 97 और वार्ड सदस्य के दो प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित किए गए हैं। इन सभी के विरुद्ध किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन का पर्चा दाखिल नहीं किया है। मतगणना के पश्चात नियमानुसार उन्हें प्रमाणपत्र दिया जाएगा।

prime article banner

बताया कि ग्राम पंचायत सदस्य के लिए दो उम्मीदवारों निर्विरोध हुए हैं। इनमें एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। ग्राम कचहरी पंच के लिए 97 प्रत्याशियों को निर्विरोध चुना गया है। इनमें 46 पुरुष और 51 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। बता दें कि पूरा प्रशासनिक महकमा चुनाव में लगा है। प्रत्याशी भी प्रचार में जान फूंके दिए थे। हर कोई अपनी जीत पक्का बता रहा था परंतु अब समय समाप्त हो गया। जनता के सामने खुद को सबसे बेहतर उम्मीदवार बताने वाले प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला शुक्रवार को ईवीएम में बंद हो जाएगी। जनता भी हर प्रत्याशी को अपना वोट देने का आश्वासन दे रही है। यही कारण है कि प्रत्याशी आत्मविश्वास से लबरेज हैं।

मुखिया के दंगल में 100, पंसस के 124 उम्मीदवार

मुखिया के ठाट-बाट और ठसक देखकर इस बार पहले चरण के दंगल में 100 उम्मीदवार उतर चुके हैं। मुखिया उम्मीदवारों में 63 पुरुष और 47 महिला उम्मीदवार है। पूरा मैदान सज चुका है। शाम, दाम, दंड, भेद हर हथकंडा भिड़ाने की तैयारी है, लेकिन प्रशासन पूरी तरह से चौकस है और सख्त भी। ऐसे में मुखिया के प्रत्याशियों को मौका मिलेगा या नहीं यह बताना फिलहाल संभव नहीं। क्योंकि चुनाव पहली बार ईवीएम से होने जा रही है। मुखिया उम्मीदवार भी इसी वजह से डरे हुए हैं। फिर भी अपने-अपने तरीके से अभी से ही अपना प्रभाव दिखा रहे थे। पंचायत समिति में मुखिया से भी ज्यादा भीड़ है। पंचायत समिति सदस्य के 124 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें 56 पुरुष और 68 महिलाएं हैं।

जिप के 22, सरपंच के 80 और पंच के 244 उम्मीदवार

औरंगाबाद प्रखंड में शुक्रवार को होने वाले प्रथम चरण के पंचायत चुनाव में सरपंच पद के कुल 80 उम्मीदवार चुनाव मैदान मे हैं। इसमें 46 पुरुष और 34 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। वहीं, पंच पद के लिए कुल 244 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इसमें 97 पुरुष और 147 महिलाएं हैं। सबसे ज्यादा भीड़ ग्राम पंचायत के वार्ड सदस्य में है। इसमें 955 प्रत्याशी दंगल में भाग्य आजमा रहे हैं। 505 पुरुष और 450 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। जिला परिषद सदस्य के लिए कुल 22 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें नौ पुरुष और 13 महिला प्रत्याशी शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.