Move to Jagran APP

मुखिया को ट्रैक्टर से रौंदने का प्रयास

ग्रामीणों के घेरने पर हमलावरों ने की फायरिग चार पर मुकदमा दर्ज संवाद सूत्र फतेहपुर

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Nov 2019 01:24 AM (IST)Updated: Sun, 17 Nov 2019 06:09 AM (IST)
मुखिया को ट्रैक्टर से रौंदने का प्रयास
मुखिया को ट्रैक्टर से रौंदने का प्रयास

गया । प्रखंड के सलैयाकला पंचायत की मुखिया गिरजा देवी को शुक्रवार को ट्रैक्टर से रौंदने का प्रयास किया गया। मुखिया ने खेत में कूद कर जान बचाई। ग्रामीणों ने दौड़ाया तो हमलावर फायरिग करते हुए भाग निकले।

prime article banner

मुखिया गिरजा देवी आज सुबह दूध लेने के लिए जा रही थी। सड़क पर पहुंचते ही कुछ लोगों ने ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आस-पास खेत में काम कर रहे लोगों ने जब उनको बचाने का प्रयास किया। ट्रैक्टर पर सवार लोगों ने असलहे से फायरिग की। ट्रैक्टर लेकर भागने के प्रयास में धक्का लगने से बिजली का एक खंभा टूट गया। गिरजा देवी ने अदरकीचक निवासी धीरेन्द्र यादव, विजय यादव, दिलीप यादव व रामचन्द्र यादव पर आरोप लगाया है। गिरजा देवी बयान पर फतेहपुर थाने में चारों के विरुद्ध मामला दर्ज हुआ है। अपर थानाध्यक्ष उमेश पासवान ने बताया कि मामला दर्जकर जांच-पड़ताल की जा रही है। मुखिया पति की आठ माह पहले हो चुकी है हत्या

मुखिया गिरजा देवी के पति छोटू यादव उर्फ सत्येन्द्र यादव की हत्या दो फरवरी को गोलीमार कर दी गई थी। इस मामले के कई लोगों को आरोपित बनाया गया है। गिरजा देवी ने बताया कि उनके ऊपर हमला करने वाले आरोपित उस केस से अपने बेटे का नाम वापस लेने की बात कह रहे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.