छेड़छाड़ के आरोपितों को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर हमला
गया। छेड़छाड़ के आरोपित को पकड़ने रविवार को मौजमा गाव में छापेमारी करने गई पुलिस को ग्र
By Edited By: Published: Mon, 14 Jan 2019 01:27 AM (IST)Updated: Mon, 14 Jan 2019 01:28 AM (IST)
गया। छेड़छाड़ के आरोपित को पकड़ने रविवार को मौजमा गाव में छापेमारी करने गई पुलिस को ग्रामीणों ने खदेड़ दिया। सादी वर्दी में पहुंचे पुलिस बल का विरोध करते हुए शेरघाटी-चेरकी मार्ग को जाम कर दिया। पीड़ित पिंटू ने बताया कि सादे लिवास में आई पुलिस उसके घर में दीवार लांघ कर घुस गई और उसे जबरन ले जाने लगी। जब विरोध किया तो छत से धकेल दिया, जिससे उसका पैर टूट गया। शोर मचाने पर ग्रामीण जुट गए। यह जानकारी मिलते ही उग्र ग्रामीणों ने पुलिस पर रोड़ेबाजी कर दी। शेरघाटी थानाध्यक्ष सड़क जाम की सूचना पर वहां पहुंचे और लोगों को शांत कराया। इधर, गुरूआ थानाध्यक्ष प्रशात कुमार सिंह ने बताया कि दो माह पूर्व थाना क्षेत्र की एक छात्रा के साथ मौजमा गाव के तीन युवकों द्वारा जोर जबर्दस्ती की कोशिश की गई थी। इस मामले में मौजमा गाव के विरेन्द्र यादव, अखिलेश यादव एवं बलिराम यादव को नामजद आरोपित किया गया है। आरोपितों को गिरफ्तारी से बचाने के लिए ग्रामीणों ने चोर-चोर का शोर मचाकर पुलिस बल पर रोडे़बाजी शुरू कर दी, जिसके कारण आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें