बरसीमा क्वारंटाइन सेंटर में रहने वालों की होगी जाच
संवाद सूत्र टनकुप्पा
गया । प्राथमिक विद्यालय बरसीमा क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे 15 लोगों का ब्लड जाच कराया जाएगा। इसके बाद हीं लोगों को घर जाने का इजाजत दी जाएगा। फिलहाल क्वारंटाइन नियमों का पालन नहीं करने पर बरसीमा क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे 15 में से नौ को प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा बालिका अवासीय विद्यालय क्वारंटाइन सेंटर में स्थानातरण किया गया है। शेष छह की खोज की जा रही है। बीडीओ छोटेलाल पासवान ने बताया कि बरसीमा क्वारंटाइन सेंटर में रहे 15 लोगों द्वारा नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। दिन में सेंटर से लोग खेतों में काम करने चला जाता था। रात में आकर सोता था। ऐसे में संक्रमण फैलने का शक गहराने लगा था। बीडीओ ने बताया कि सेंटर में रहने वाले लोगों द्वार क्वारंटाइन का पालन नहीं किए जाने पर डीएम के निर्देष पर लोगों को गृह क्षेत्र से अलग प्रखंड मुख्यालय क्वारंटाइन सेंटर में रखने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद लोगों के सैंपल जाच के लिए भेजे जाएंगे। इसके बाद ही छोड़ा जाएगा। कस्तूरबा विद्यालय क्वारंटाइन में रह रहे लोगों के लिए सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। बीडीओ ने बताया कि लोगों को प्रतिदिन चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य जाच की जा रही है।