किसानों का उन्नत फसल उत्पादन के लिए सेना दे रही ट्रेनिंग
स्ावाद सूत्र बाराचट्टी
गया । सशस्त्र सीमा बल 29वीं वाहिनी बीबी पेसरा कैंप की तरफ से किसानों को उन्नत खेती का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। समेकित खेती एवं कृषि उत्पादन में जैविक खाद के प्रयोग के बारे में जानकारी दी गई। मजदूर किसान विकास संस्थान गोसाई पेसरा शिवंगज के सहयोग से प्रखंड के 45 किसानों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। उद्घाटन राजद विधायक समता देवी, सहायक सेनानायक नागेश्वर दास, उपप्रमुख इन्द्रदेव प्रसाद यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष कृष्णदेव प्रसाद यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विधायक समता देवी ने कहा कि फौज की टीम व पदाधिकारी यहा आकर किसानों को खेती करने के लिए नई तकनीक का प्रशिक्षण दे रहे हैं यह प्रशंसनीय है।
संवाद सहयोगी, टिकारी : सीयूएसबी के बीएड विभाग के छात्रों का मध्य विद्यालय कुजापी में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के मीडिया विभाग के विभागाध्यक्ष एवं डीन प्रो. अतीश परासर और शिक्षा विभाग के डीन एवं विभागाध्यक्ष प्रो. कौशल किशोर ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर छात्रों द्वारा घरों में उपयोग के बाद व्यर्थ चीजों से विज्ञान पर आधारित प्रदर्शनी लगाया गया था। प्रदर्शनी में छात्र.छात्राओं ने बैटरी से चलने वाली गाड़ी, पानी में चलने वाली नौकाएं आकर्षण का केंद्र थी। साथ ही चित्रकला के माध्यम से छोटे बच्चों के लिए प्राथमिक ज्ञान के लिए प्रदर्शनी लगाई गई थी। छात्राओं द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें श्रेष्ठ प्रदर्शन प्रतिमा ने किया। पीयूष को दूसरा और पूजा को तीसरा पुरस्कार मिला।
विज्ञान प्रदर्शनी में अंकित कुमार प्रथम, राहुल कुमार द्वितीय और क्रिश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। मौके पर डॉ. नरपेन्द्र वीर सिंह, डॉ. रितेश कुमार, डॉ. किशोर, डॉ. शशिकात, प्रभाकर, नेहा, सुनिधि, आशुतोष, अभिषेक और माया आदि मौजूद थे। कार्यक्त्रम का समापन मध्य विद्यालय के प्रभारी प्राध्यापक मनोज कुमार ने किया।