जब वे पहचान दिलाने वाले के नहीं हुए तो आपके कैसे होंगे : नीतीश
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि लोगों का काम है अनर्गल बातें करना। हमारी सरकार काम करती है बातें कम। दोबारा एनडीए में आने का मेरा एक ही मकसद है बिहार का चहुंमुखी विकास कराना। बिना नाम लिए उन्होंने कहा कि जिनकी पहचान मैंने बनाई जब वे हमारे नहीं हो सके तो आपके कैसे होंगे।
गया । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि लोगों का काम है, अनर्गल बातें करना। हमारी सरकार काम करती है, बातें कम। दोबारा एनडीए में आने का मेरा एक ही मकसद है बिहार का चहुंमुखी विकास कराना। बिना नाम लिए उन्होंने कहा कि जिनकी पहचान मैंने बनाई, जब वे हमारे नहीं हो सके तो आपके कैसे होंगे।
मुख्यमंत्री शनिवार को गया लोकसभा क्षेत्र के फतेहपुर और बाराचट्टी में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों को खेती के लिए साल में छह हजार रुपये किसानों को दे रही है। केंद्र के सहयोग से राज्य में चहुंओर विकास हो रहा है। पहले छह घंटे में राज्य के किसी कोने से राजधानी पहुंचने के लक्ष्य को प्राप्त किया गया। अब पाच घटे में राजधानी पहुंचने के लक्ष्य पर काम हो रहा है। कुछ लोग समाज में कटुता फैलाने का काम कर रहे हैं। बरगला कर एक पक्ष को अपने फायदे के लिए मिलाने का काम करना चाहते हैं। वह अपने मंसूबे में कभी सफल नहीं होंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव एवं राबड़ी देवी पर निशाना साधते हुए कहा कि पति-पत्नी की 15 वर्ष की सरकार में क्या हुआ और इनलोगों ने क्या किया हर कोई जान रहा है। आज हमारे विरोधी अनाप-शनाप शब्दों का प्रयोग करते हैं। वे सद्भाव नहीं, कटुता पैदा कर रहे हैं, लेकिन हमलोग आपसी प्रेम और भाईचार में विश्वास रखते हैं, ताकि हमारे राज्य व देश का विकास हो सके।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, पूर्व में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मैं जिस किसी मंत्रालय में रहा काम करने का प्रयास किया। सात निश्चय योजना से गाव में खुशहाली आई। घर-घर बिजली पहुंचने से गाव में रहने वाले भूत भाग गए। इसलिए हम आप से मेहनत का मेहनताना मांग रहे हैं। गया संसदीय सीट से विजय माझी को विजयी बनाएं। साथ में राज्यसभा सासद रामनाथ ठाकुर, एमएलसी मनोरमा देवी, पूर्व विधायक अजय पासवान, श्यामदेव पासवान सहित जिले के कई नेताओं ने चुनावी सभा को संबोधित किया।