72 घंटे बाद त्रिपाठी गुट का समाप्त हुआ अनशन
जागरण संवाददाता, गया : बिहार चिकित्सा व जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ (त्रिपाठी गुट) की ओर से पिछल
जागरण संवाददाता, गया : बिहार चिकित्सा व जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ (त्रिपाठी गुट) की ओर से पिछले 72 घंटे से राकेश सिंह द्वारा सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष अनवरत अनशन किया गया। शनिवार दोपहर बाद अनशनकारी से वार्ता करने के लिए सदर अनुमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार सिन्हा सहित कई अधिकारी पहुंचे। अनशनकारी को अनशन स्थल सीएस कार्यालय लाया गया। जहां वार्ता हुई। संतोषजनक वार्ता के बाद अनशन समाप्त कराया गया। वार्ता के क्रम में बताया गया कि राकेश सिंह के प्रोन्नति पद पर पदस्थापना हेतु मार्गदर्शन की मांग की जाएगी। विभागीय मार्गदर्शन के आलोक में पदस्थापना की कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया। आश्वासन के बाद एसडीओ ने जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया।
वार्ता में संजय कुमार सिन्हा जिला मंत्री, कपिलदेव नारायण यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, बीरेंद्र कुमार सिन्हा प्रदेश नेता महासंघ, मीना कुमारी, सरस्वती कुमारी कोषाध्यक्ष, विंदा कुमारी अध्यक्ष जिला शाखा, रामविनय कुमार जिला मंत्री महासंघ, उषा कुमारी उपाध्यक्षा, रामनिवास शर्मा, प्रभात राय, सतेंद्र कुमार, निर्मला कुमारी सिन्हा एवं शैलेश कुमार आदि मौजूद थे।