स्लम एरिया में कपड़े से बने थैलों का वितरण
गेवाल बिगहा पुलिस लाइन स्थित स्लम एरिया में सृष्टि महिला स्वाभिमान ट्रस्ट के बैनर तले गुरुवार को थैला बनाई।
By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Feb 2019 08:10 PM (IST)Updated: Thu, 14 Feb 2019 08:10 PM (IST)
गया। गेवाल बिगहा पुलिस लाइन स्थित स्लम एरिया में सृष्टि महिला स्वाभिमान ट्रस्ट के बैनर तले गुरुवार को कपड़े से बने पांच सौ थैलों का वितरण किया गया।
संस्था की सचिव डॉ. प्रियदर्शिनी ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा सबका दायित्व है। उन्होंने पॉलिथीन का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की। इस पर प्रतिबंध भी है। सूरज राउत ने कहा कि पॉलिथीन पर्यावरण का सबसे बड़ा दुश्मन है। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे सलाहकार समिति के सदस्य विशाल राज व राजीव रंजन कुमार ने बताया कि डोर टू डोर जाकर लोगों को जागरूक करने का अभियान चलता रहेगा। इस मौके पर विशाल राज, यश वर्मा, राहुल कुमार, आकाश कुमार, भानु प्रताप, अंकिता कुमारी आदि मौजूद थीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें