आमस का आदर्श और पिंक मतदान केंद्र बना आकर्षण का केंद्र
गया। प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 46 मध्य विद्यालय सुग्गी को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है। इस मतदान
गया। प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 46 मध्य विद्यालय सुग्गी को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है। इस मतदान केंद्र पर 555 महिलाएं एवं 595 पुरुष मतदाता वोट करेंगे। आदर्श मतदान केंद्र को अच्छे ढंग से सजाया गया है। उच्च विद्यालय आमस को पिंक मतदान केंद्र के रूप में चयनित किया गया है। इस सखी महिला केंद्र पर 509 महिलाएं एवं 568 पुरुष कुल 1077 मतदाता वोट डालेंगे। इन दोनों मतदान केंद्रों पर प्रथम चरण के मतदान में 11 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। पिंक बूथ पर सभी मतदानकमियों के अलावा बूथ की सुरक्षा में तैनात सभी सुरक्षाकर्मी महिलाएं होंगी। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी रमेश कुमार सिंह ने बताया कि उच्च विद्यालय आमस को पिंक मतदान केंद्र और मध्य विद्यालय सुग्गी को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है।
------------
मतदान केंद्र संख्या 46 आदर्श मतदान केंद्र पर 1150 मतदाता 11 अप्रैल को प्रथम चरण के चुनाव में मतदान करेंगे। इसमें 555 महिला एवं 595 पुरुष मतदाता हैं। मध्य विद्यालय सुग्गी मतदान केंद्र को अच्छे ढंग से सजाया गया है। उच्च विद्यालय आमस को पिंक मतदान केंद्र के रूप में चयनित किया गया है। पिंक यानि सखी महिला केंद्र पर 509 महिलाएं एवं 568 पुरुष कुल 1077 मतदाता वोट डालेंगे। प्रखंड मैं बनाए गए आदर्श और पिंक मतदान केंद्रों पर युद्ध स्तर से कार्य चल रहा है। यहा बता दें कि आदर्श मतदान केंद्र को जहा बेहतर ढंग से सजाया जाएगा तो वहीं पिंक बूथ पर नारी सशक्तीकरण को बढ़ावा देने को लेकर मतदान कराने आयी सभी मतदान कर्मियो के अलावा बूथ की सुरक्षा में तैनात सभी सुरक्षाकर्मी महिलाएं होंगी। यानी इस बूथ का सारा जिम्मा महिलाओं के सर पर होगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी रमेश कुमार सिंह ने बताया कि उच्च विद्यालय आमस को पिंक मतदान केंद्र और मध्य विद्यालय सुग्गी को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है।