दो दिनों तक गर्मी से राहत मिलने के बाद अब धूप के साथ गया में बढ़ने लगी गर्मी, छिटपुट बारिश की सम्भावना
दो दिनों तक गया जिला में बारिश होने के बाद शुक्रवार की सुबह से ही धूप खिली हुई है। जिससे गर्मी और उमस बढ़ने लगी है। आसमान में बादल ना के बराबर देखा जा रहा है। धूप तेज होने के कारण लोगों को गर्मी का पूरा एहसास करवा रहा है।
जागरण संवाददाता, गयाः दो दिनों तक गया जिला में बारिश होने के बाद शुक्रवार की सुबह से ही धूप खिली हुई है। जिससे गर्मी और उमस बढ़ने लगी है। आसमान में बादल ना के बराबर देखा जा रहा है। धूप तेज होने के कारण लोगों को गर्मी का पूरा एहसास करवा रहा है।
मानपुर कृषि केंद्र के मौसम वैज्ञानिक जाकिर हुसैन ने बताया कि धूप के कारण तापमान में थोड़ी वृद्धि होने की संभावना है। लेकिन दोपहर बाद आसमान बादल से ढक जाएगा। साथ ही छिटपुट बारिश से लेकर मध्यम बारिश होने की संभावना है।
वही गया ज़िले के आस पास क्षेत्रों में भी धूप का असर देखा जा रहा है, गर्मी काफ़ी तीखी हो गई है और लोग उमस भरी गर्मी से परेशान नज़र आ रहे हैं। आज गया सहित आस पास के ज़िलों जैसे कि भभुआ, औरंगाबाद, सासाराम में भी उमस भरी गर्मी है ।इससे लोग काफ़ी परेशान नज़र आ रहे हैं। स्कूल जाते हुए बच्चे भी गर्मी से बदहाल है।