विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मगध मेडिकल में एईएस के संदिग्ध तीन मरीज भर्ती

By JagranEdited By:
Published: Thu, 18 Jul 2019 12:14 AM (IST)Updated: Thu, 18 Jul 2019 06:28 AM (IST)

मगध क्षेत्र में जेई-एईएस के संदिग्ध बीमारी के मरीजों की संख्या दिनोंदिन बढ़ते जा रहे है।

मगध मेडिकल में एईएस के संदिग्ध तीन मरीज भर्ती
मगध मेडिकल में एईएस के संदिग्ध तीन मरीज भर्ती

गया। मगध क्षेत्र में जेई-एईएस के संदिग्ध बीमारी के मरीजों की संख्या दिनोंदिन बढ़ते जा रहे है। इसके लिए बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के जिला मलेरिया विभाग के पदाधिकारी अभियान पर विशेष नजर रख रहे हैं। बुधवार को तीन नए जेई-एईएस के संदिग्ध मरीज अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। साथ ही दो बच्चे स्वस्थ हो कर घर चले गए। ये तीनों बच्चे गया जिले के विभिन्न प्रखंड के बताए जाते हैं। वहीं, अबतक 51 बच्चे को जेई एईएस संदिग्ध लक्षण बीमारी के इलाज के लिए भर्ती कराए गए हैं। इनमें अबतक बीमार 14 बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। शेष भर्ती 20 बच्चों का इलाज मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में स्पेशल वार्ड में चल रहा है। वहीं, पांच बच्चे मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर से बिना चिकित्सीय सलाह के दूसरे जगह इलाज के लिए चले गए। साथ ही अबतक 12 बच्चे स्वस्थ हो कर घर लौट गए। वहीं, चार बच्चों का अबतक जेई पॉजीटिव सैंपल जांच रिपोर्ट में आया है। साथ ही भर्ती बच्चों का सैंपल जांच के लिए आरएमआरआइ पटना भेजा गया है। मेडिकल अधीक्षक डॉ. विजय कृष्ण प्रसाद के अनुसार, जेई-एईएस संदिग्ध बीमारी से ग्रसित बच्चों के लिए स्पेशल वार्ड में भर्ती मरीजों का बेहतर इलाज चल रहा है।