यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मानदेय बढ़ाने को लेकर रसोइया संघ का प्रदर्शन
बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ के बैनर तले शुक्रवार को सैकड़ों की संख्या में संघ के बैनर तले सभा हुई।

गया। बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ के बैनर तले शुक्रवार को सैकड़ों की संख्या में संघ के सदस्यों ने डीएम कार्यालय पर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की। इससे पहले रसोइया संघ जुलूस के साथ डीएम कार्यालय पहुंचा। उन्होंने मानदेय बढ़ाकर 18000 हजार रुपये करने, 12 महीनों का पूरा वेतन, नियुक्ति पत्र एवं चार जोड़ी साड़ी समेत अन्य मांगें रखीं। रीता वर्णवाल व रामचंद्र प्रसाद ने बताया कि अपर समाहर्ता कक्ष में संघ के शिष्टमंडल ने ज्ञापन सौंपा। उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया गया है। इस मौके पर ऐक्टू जिला महासचिव श्यामलाल प्रसाद, सचिव रामचंद्र प्रसाद, विभा भारती, आशा देवी, मुन्नी देवी, सुमन,शहीदा खातुन, अर्जुन यादव, रेणू देवी आदि मौजूद थीं। संघ के नेताओं ने 23 एवं 24 जनवरी को पटना में मुख्यमंत्री के समक्ष महापड़ाव में भाग लेने का आह्वान किया।
