रेनेसांस में सत्येंद्र के काव्य संग्रह का लोकार्पण
शहर के सांस्कृतिक केंद्र रेनेसांस में रविवार की संध्या स्थानीय कवि सत्येंद्र कुमार के दूसरे पुस्तक का हविमोचन किया गया।
गया। शहर के सांस्कृतिक केंद्र रेनेसांस में रविवार की संध्या स्थानीय कवि सत्येंद्र कुमार के दूसरे काव्य संग्रह हे गार्गी का लोकार्पण किया गया। इसका लोकार्पण प्रख्यात कथाकार शैवाल, वरिष्ठ पत्रकार संजय सहाय, लेखक ऐन ताबिश और युवा कवि अनुज लुगुन ने किया। संजय सहाय ने कहा कि सत्येंद्र की कविताओं में मनुष्य व मनुष्यता की व्यापक चिंता है। जन संवेदना से बुनी कविताएं संप्रेषण और प्रभावोत्पादकता से संपन्न है। वक्ताओं में प्रगतिशील लेखक सह जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार, सीयूएसबी के सहायक प्राध्यापक डॉ. योगेश प्रताप शेखर, डॉ. कर्मानंद आर्य, साहित्यकार अशोक कुमार आदि थे। इस अवसर पर सत्येंद्र कुमार ने अपनी पुस्तक से तीन कविताओं का भी पाठ किया। ये कविताएं थीं, कर्बला की औरतें, आवारा लड़कों की टोली व मीर मै तुम्हारे सेरहाने बोल रहा हूं। इस मौके पर काफी संख्या में साहित्यप्रेमी व साहित्यकार मौजूद थे।