Move to Jagran APP

बोधगया दोमुहान पर 30 फीट की बुद्ध की विशाल प्रतिमा प्रतिष्ठापित

जागरण संवाददाता गया

By JagranEdited By: Published: Thu, 02 Jan 2020 02:30 AM (IST)Updated: Thu, 02 Jan 2020 02:30 AM (IST)
बोधगया दोमुहान पर 30 फीट की बुद्ध की विशाल प्रतिमा प्रतिष्ठापित
बोधगया दोमुहान पर 30 फीट की बुद्ध की विशाल प्रतिमा प्रतिष्ठापित

गया । ज्ञान की भूमि बोधगया दोमुहान के पास कास्य से बनी 30 फीट लंबी भगवान बुद्ध की विशाल प्रतिमा प्रतिष्ठापित की गई है। बुधवार को विधि-विधान से बौद्ध मंदिर का उद्घाटन हुआ। थेरवाद व महायान के बौद्ध गुरुओं ने सुत्त पाठ किया। मंदिर का निर्माण थाईलैंड के श्रद्धालुओं ने कराया है। बुद्ध की समाधिस्थ प्रतिमा सैलानियों को आकर्षित कर रही है। जानकार बताते हैं कि बुद्ध की प्रतिमा को बनाने में तीन वर्ष का समय लगा है। नेपाल में प्रतिमा का निर्माण कराया गया। प्रतिमा पर गोल्ड का पानी चढ़ाया गया है। इसकी स्थापना के लिए थाईलैंड से बड़ी संख्या में बौद्ध श्रद्धालुओं का दल बोधगया आए थे। मंदिर के मुख्य पुजारी वेनरेवल चितभवंह धिराभवन माता अपनी उपस्थिति में थाई बौद्ध अनुयायियों का आध्यात्मिक मार्गदर्शन किया। इसमें थाईलैंड के अलावा विभिन्न देशों के बौद्ध भिक्षु इस अनुष्ठान में शामिल हुए और शाति की प्रर्थना की। धर्म गुरुओं ने शाति, करुणा और मानवता का संदेश दिया है। करीब दो घटे तक चली इस विशेष पूजा में पृथ्वी के सभी जीवों के कल्याण एवं मंगल कामना की और भगवान बुद्ध से आशीष मागा। विभिन्न देशों के करीब 300 बौद्ध गुरुओं ने शाति की प्रार्थना की। थाईलैंड नेवी के जनरल अधिकारी, बीटीएमसी के सचिव एन दोरजी, बोधगया डीएसपी सिन्धू शेखर ने मोमबत्ती जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.