Move to Jagran APP

गया में 24 प्रखंडों में बनेंगे 85 अमृत सरोवर, 16 पर बनाने का कार्य शुरु, जानिए कहां-कहां बन रहा सरोवर, क्या होंगे लाभ

जिले को जल संकट से निजात दिलाने के लिए अमृत सरोवर बनाने की कवायद शुरु की गई है। जहां सरोवर बनने पर जल संकट से निजात मिल जाएगा। उम्मीद लगाई जा रही है। 24 प्रखंड वाले गया में अमृत महोत्सव में 85 अमृत सरोवर बनाने का बीड़ा उठाया गया है।

By Prashant Kumar PandeyEdited By: Published: Sat, 28 May 2022 03:03 PM (IST)Updated: Sat, 28 May 2022 03:03 PM (IST)
गया में 24 प्रखंडों में बनेंगे 85 अमृत सरोवर, 16 पर बनाने का कार्य शुरु, जानिए कहां-कहां बन रहा सरोवर, क्या होंगे लाभ
75 मवें अमृत महोत्सव पर विकास की राह पर गया जिला

 जागरण संवाददाता, गया : आजादी के 75 वें वर्ष में जहां अमृत महोत्सव का कार्यक्रम चल रहा है। वहीं इस मौके पर जिले को जल संकट से निजात दिलाने के लिए अमृत सरोवर बनाने की कवायद शुरु की गई है। जहां सरोवर बनने पर जल संकट से निजात मिल जाएगा। उम्मीद लगाई जा रही है। 24 प्रखंड वाले गया जिले में अमृत महोत्सव में 85 अमृत सरोवर बनाने का बीड़ा उठाया है, जबकि केंद्र सरकार द्वारा 75 वें अमृत महोत्सव में 75 सरोवर बनाने या जीर्णोद्वार करने की बात कही गई थी।

loksabha election banner

 जिला प्रशासन एक कदम आगे बढ़ते हुए 85 अमृत सरोवर बनाने की दिशा में आगे बढ़ा है। इसमें 37 नया अमृत सरोवर है, और 48 पुराने सरोवर का जीर्णोद्वार कर जल का भंडारण किया जाएगा। सबसे बड़ी बात है कि चयनित सरोवरों में से 16 सरोवर बनाने का कार्य शुरु किया गया है। जबकि 50 सरोवर का प्राक्कलन तैयार कर लिया गया है, जिस पर कार्य शुरु किया जाएगा। इन सभी सरोवर को 15 अगस्त से पहले कार्य को पूरा करने की बात बताई गई है।

 50 सरोवर बनाने का प्राक्कलन तैयार, 35 पर चल रहा काम

बताया गया कि सरोवर बनाने का कार्य मनरेगा के माध्यम से हो रही है। जिले के अलग-अलग प्रखंडों में अमृत सरोवर का निर्माण होगा। इसके लिए चयनित 85 सरोवरों में से 50 का प्राक्कलन तैयार हो गया है। इसमें से 16 की प्रशासनिक स्वीकृति देकर कार्य शुरु किया गया है। अभी 35 सरोवर का प्राक्कलन तैयार किया जा रहा है। इस विशेष कार्यक्रम का प्रत्येक दिन निगरानी और प्रगति जिला स्तर पर हो रही है। साथ हीं इसकी प्रगति की जानकारी केंद्र सरकार के पंचायती राज विभाग को ऑन लाइन उपलब्ध कराया जा रहा है। 

कहां-कहां बन रहा सरोवर 

प्रखंड का नाम- 

नया- पुराना 

आमस- 00-01

अतरी-00-01

बांकेबाजार-00-01

बाराचट्टी-02-01

बथानी-04-01

बेलागंज-04-03

बोधगया-01-01

डोभी-00-01

डुमरिया-11-00

फतेहपुर-00-01

गुरारु-00-01

गुरुआ-01-00

इमामगंज-00-01

खिजरसराय-02-04

कोच-01-01

मानपुर-00-02

मोहनपुर-00-02

मोहड़ा-00-01

नगर प्रखंड-02-00

परैया-03-01

शेरघाटी-00-01

टनकुप्पा-00-02

टिकारी-01-01

वजीरगंज-05-20

कुल- 37-48

बोले अधिकारी

सरकार की महत्वकांक्षी योजना अमृत सरोवर का निर्माण करना है। इसी क्रम में गया जिला में भी अमृत सरोवर बनाने का कार्य चल रहा है। अलग-अलग प्रखंडों में 85 अमृत सरोवर बनाने का लक्ष्य रखा गया है, इसमें 37 नया और 48 पुराना सरोवरों का जीर्णोद्वार करना है। नया और जीर्णोद्वार करने का कार्य हर हाल में 15 अगस्त पूरा कर लिया जाएगा। इसमें प्रखंड और जिला स्तर के मनरेगा की टीम लगी है। 

संतोष कुमार, निदेशक डीआरडीए, गया


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.