क्वारंटाइन सेंटर में 14 दिन पूरा कर घर लौटे 57 लोग
टिकारी के एसएन सिन्हा कॉलेज क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासियों का दूसरा बैच बुधवार को 14 दिन की अवधि के बाद अपने घर गया। इस बैच में शामिल 57 सदस्यों को बीडीओ वेद प्रकाश ने विदाई देते हुए अगले 10 दिनों तक अपने घरों में ही होम क्वारंटाइन रहने का निर्देश दिया।
गया । टिकारी के एसएन सिन्हा कॉलेज क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासियों का दूसरा बैच बुधवार को 14 दिन की अवधि के बाद अपने घर गया। इस बैच में शामिल 57 सदस्यों को बीडीओ वेद प्रकाश ने विदाई देते हुए अगले 10 दिनों तक अपने घरों में ही होम क्वारंटाइन रहने का निर्देश दिया। इस दौरान खासकर अपने घर परिवार के बच्चों और बुजुर्गो से नहीं मिलने की सलाह दी और कहा कि अपने घर पर अपने रहने, खाने और सोने की व्यवस्था अलग रखेंगे। इस अवसर पर एसएन सिन्हा क्वारंटाइन सेंटर के वरीय नोडल पदाधिकारी संजीव रंजन, नोडल पदाधिकारी राजकुमार, अलख निरंजन, आशुतोष कुमार मिश्र के साथ डॉक्टर सत्येंद्र सिंह चंद्र, पवन कुमार, नीरज कुमार आजाद, प्रभात कुमार सिंह, अभिषेक कुमार सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे। दोपहर 12 से शाम चार बजे तक घर से नहीं निकलने की अपील
परैया प्रखंड क्षेत्र के मुख्य बाजार व आसपास के इलाकों में बीडीओ अरुण कुमार निराला और थानाध्यक्ष रंजन चौधरी ने संयुक्त अभियान चलाया। इसमें लू को लेकर जिला पदाधिकारी के आदेश के पालन पर जोर दिया दिया गया। प्रचंड गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी गया के निर्देश को लाउडस्पीकर के माध्यम से प्रसारित किया गया। लाउडस्पीकर से लोगों को अत्यधिक तापमान, गर्म हवाओं एवं लू के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक मेडिकल दुकान छोड़कर सभी दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया। इसके अलावा ग्रामीणों को बेवजह बाहर नहीं निकलने और अपने अपने घरों में रहने का निर्देश दिया गया।