Move to Jagran APP

टीकाकरण महाअभियान में 47 हजार से अधिक ने लगवाया वैक्सीन

महाअभियान में सोमवार को 47 हजार से अधिक लोगों को कोविड-19 से बचाव के लिए टीका लगाया गया। टीकाकरण को लेकर जिला मुख्यालय समेत सभी प्रखंडों में विशेष टीका सत्र स्थल बनाया गया था। जहां सुबह नौ बजे से ही लोगों को टीका लगाने का अभियान शुरू कर दिया गया था।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Oct 2021 10:52 PM (IST)Updated: Mon, 18 Oct 2021 10:52 PM (IST)
टीकाकरण महाअभियान में 47 हजार से अधिक ने लगवाया वैक्सीन
टीकाकरण महाअभियान में 47 हजार से अधिक ने लगवाया वैक्सीन

जासं, गया: टीकाकरण के महाअभियान में सोमवार को 47 हजार से अधिक लोगों को कोविड-19 से बचाव के लिए टीका लगाया गया। टीकाकरण को लेकर जिला मुख्यालय समेत सभी प्रखंडों में विशेष टीका सत्र स्थल बनाया गया था। जहां सुबह नौ बजे से ही लोगों को टीका लगाने का अभियान शुरू कर दिया गया था। जिला स्तर से हरेक प्रखंड क्षेत्र में हरेक घंटे टीकाकरण की मानिटरिग की गई। इस महाअभियान में 2 लाख 56 हजार 410 टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था। जिला स्वास्थ्य समिति से मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्य के जवाब में करीब 50 हजार टीकाकरण हुआ है। शाम 7 बजे तक टीकाकरण की पोर्टल पर इंट्री का काम जारी था। शाम सबा पांच बजे तक की इंट्री रिपोर्ट के अनुसार 43 हजार 502 लोगों को टीका लगा था। पहले घंटे में सबा नौ बजे तक जिले भर में 632 लोगों को टीका लगा था। शाम सबा पांच बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार गया शहरी क्षेत्र में सर्वाधिक 3902 लोगों को टीका लगा था। बांकेबाजार दूसरे नंबर पर 3286 लोगों को टीका लगा। तीसरे नंबर पर कोंच में 3060 लोगों को टीका लगा था। अतरी में सबसे कम 740 लोगों को टीका लगा। महाअभियान में 2685 लोगों को दिया गया कोविड का टीका

loksabha election banner

संवाद सूत्र,डोभी : सोमवार को कोविड-19 महाअभियान में 2685 लोगों को कोविड का टीका दिया गया। बीडीओ संजीव कुमार झा और पीएचसी प्रभारी डा. ऋषिकेश कुमार ने अपने लक्ष्य के अनुरूप सभी 26 जगहों पर कैंप में वैक्सिनेशन का कार्य निर्धारित समयानुसार करवाया। अंगरा, गम्हरिया, निमियाटांड़, घथेरिया समेत एक दर्जन गांव में ग्रामीणों से खुद मिलकर कोविड का टीका लेने का आग्रह किया। कोरोना के विषय में जानकारी दिया, जिसके बाद लोग कैंप में आकर टीका लिए। सुबह में कैंप पर सन्नाटा रहा फिर हल्की बारिश ने माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया। बीडीओ ने कहा कि जागरूकता के साथ-साथ समय पर जानकारी नही होने के कारण संख्या में कुछ कमी हो गयी। कैंप के समाप्त होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के टीम के साथ समीक्षात्मक बैठक किया गया और इस महाभियान में अनुमानित लक्ष्य को नही पहुंचने का कारण को रेखांकित किया गया है। कैँप में हेल्थ मैनेजर दिलीप कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.