Move to Jagran APP

होमगार्ड जवान के पास से 40 गोलियां गायब, हड़कंप

गया । डेल्हा थाना के एक होमगार्ड जवान के पास से 40 गोलियां गायब हो जाने के बाद गुरुवार की

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Dec 2018 02:27 AM (IST)Updated: Fri, 21 Dec 2018 02:27 AM (IST)
होमगार्ड जवान के पास से 40 गोलियां गायब, हड़कंप
होमगार्ड जवान के पास से 40 गोलियां गायब, हड़कंप

गया । डेल्हा थाना के एक होमगार्ड जवान के पास से 40 गोलियां गायब हो जाने के बाद गुरुवार की शाम हड़कंप मच गया। मामले ने तब और तूल पकड़ा, जब कारतूस पेटी बैरक से मिली, पर गोलियां नहीं थीं।

loksabha election banner

शहर के पुरानी डेल्हा थाना के समीप पुलिस-पब्लिक के बीच हल्की झड़प के दौरान होमगार्ड जवान रमेश कुमार सिंह के पास रही कारतूस पेटी गायब होने की बात बताई जा रही थी।

जवान जब थानाध्यक्ष अरुण कुमार के साथ थाना लौटा तो उसे इस बात की जानकारी हुई। गोली गायब होने की खबर ने पुलिस पदाधिकारी के होश उड़ा दिए। उनके थाना में रहे होमगार्ड का नाम भी पता नहीं था। थानाध्यक्ष ने इस तरह की घटना से इन्कार किया। थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी और जवान गोलियां ढूंढते रहे। इस मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन तब तक पुलिस-पब्लिक के बीच झड़प और गोली गायब होने की सूचना एसएसपी तक पहुंच गई। एसएसपी के निर्देश पर नगर पुलिस उपाधीक्षक राज कुमार शाह पुरानी डेल्हा थाना स्थित घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस पदाधिकारी, होमगार्ड के जवान व स्थानीय लोगों से पूछताछ की, लेकिन गायब गोली का कुछ पता नहीं चला।

हुआ यूं कि डेल्हा थानाध्यक्ष दहेज उत्पीड़न मामले में छापेमारी के लिए गए थे। लौटने के क्रम में थाना की गाड़ी पुरानी डेल्हा थाना के पास सड़क जाम होने की वजह से फंस गई। जाम हटाने के लिए जवान गाड़ी से उतरे। जाम हटाने के क्रम में उसने एक साइकिल सवार की पिटाई कर दी। वह स्थानीय छात्र था। यह देख लोग होमगार्ड जवान से भिड़ गए। देखते-देखते बात बढ़ गई। स्थिति बिगड़ती देख थानाध्यक्ष ने स्वयं कमान संभाली। उन्होंने समझाकर लोगों को शांत कराते हुए सड़क जाम हटाया। इसी क्रम में होमगार्ड जवान के पास रही 40 गोलियों की पेटी गायब हो गई। डीएसपी ने उससे पूछताछ की तो बताया कि गश्ती में जाते वक्त गोलियों की पेटी कमर में थी, लेकिन पता नहीं कैसे गायब हो गया। डीएसपी ने जांच की तो गोलियों वाली पेटी होमगार्ड के बैरक में मिली। इससे मामला और गहरा गया है।

इधर, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि डेल्हा थाना में तैनात होमगार्ड जवान रमेश कुमार सिंह के पास रही 40 गोलियां गायब हो गई हैं। इस मामले की जांच की जा रही है। उसके कमरे से गोलियों वाली पेटी मिली है। उसने निश्चित तौर पर लापरवाही बरती है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले जवान को जांच रिपोर्ट आने के बाद निलंबित किया जाएगा। साथ ही साक्ष्य छुपाने के मामले में डेल्हा थानाध्यक्ष पर कार्रवाई होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.