Bihar Cabinet Expansion: गया की विधान पार्षद मनोरमा देवी बनेंगी बिहार सरकार में मंत्री, समर्थकों को है इसका पूरा भरोसा
Bihar Cabinet Expansion गया जिले में राजनीतिक पृष्ठभूमि पर पकड़ रखने वाली विधान पार्षद मनोरमा देवी के समर्थकों को उम्मीद है कि उन्हें मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी। अतरी विधानसभा में जदयू ने उन्हें उम्मीदवार बनाया था हालांकि वे जीत नहीं सकी थीं।
अमित कुमार सिंह, बाराचट्टी(गया) । Bihar Cabinet Expansion: जदयू (JDU) की विधान परिषद सदस्य मनोरमा देवी को नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। उनके मंत्री बनाए जाने की चर्चा हर ओर हो रही है। हालांकि अभी नाम तय नहीं हुआ है कि कौन मंत्री बनेंगे लेकिन मनोरमा देवी के समर्थकों काे पूरा भरोसा है कि वे कैबिनेट विस्तार में मंत्री बन सकती है। लोगों का मानना है कि मनोरमा देवी की राजनीतिक सूझबूझ, अनुभव को ध्यान में रखते हुए उन्हें मंत्री बनाया जाना चाहिए।
मालूम हो कि विधान पार्षद मनोरमा देवी के पति दिवंगत बिंदेश्वरी प्रसाद उर्फ बिंदी यादव ने बाराचट्टी एवं मोहनपुर प्रखंड से अपनी राजनीति की शुरुआत की थी। वर्ष 2001 के पंचायत चुनाव के दौरान बिंदेश्वरी प्रसाद यादव जिला परिषद सदस्य का चुनाव जीते थे। इसके बाद जिला परिषद अध्यक्ष बने थे। बिंदी यादव तथा मनोरमा देवी इस इलाके में बेबाक राजनीति से जाने जाते हैं।
अतरी से विधानसभा चुनाव हार गई थीं मनोरमा
विधान परिषद सदस्य मनोरमा देवी का राजनीति पकड़ जमीन से जुड़ी हुई हैं। इसी विश्वास के साथ जदयू ने विधान पार्षद के पद पर रहते हुए मनोरमा देवी को अतरी विधानसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी घोषित किया था। हालांकि वे चुनाव जीत नहीं सकी थीं।
मनोरमा देवी मंत्री पद के लिए काबिल महिला नेत्री है
बाराचट्टी में चाहे वह किसी राजनीतिक पार्टी के लोग हैं उनका मानना है कि मनोरमा देवी कुशल नेतृत्व करने की क्षमता रखती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे जात-पात से ऊपर उठकर गरीबों के बीच पहुंचकर उनकी समस्या का निदान करने में पीछे नहीं रहतीं। इसलिए यह उम्मीद लगाया जा रहा है कि नीतीश के कैबिनेट सरकार में जदयू कोटे से मनोरमा देवी को मंत्री पद का ताज मिल सकता है।
मंत्री बनी तो बाराचट्टी मोहनपुर के लिए होगी खुशी की बात
मनोरमा देवी बाराचट्टी प्रखंड के काहू दाग की बेटी है । उन्हें मंत्री बनने पर सबसे ज्यादा खुशी बाराचट्टी के लोगों को होगी। क्योंकि प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय बाराचट्टी से मनोरमा देवी का पठन-पाठन का कार्य हुआ है और आज वह विधान परिषद की सदस्य हैं।