Felicitation Program: विधायक ने हिन्दी सेबी सम्मान एवं पुरस्कार योजना के लिए शिक्षक के नाम की अनुशंसा
Education System in Bihar सिरदला प्रखंड के प्लस टू विद्यालय हेमजा भारत के शिक्षक राजेश कुमार भारती को रजौली विधान सभा क्षेत्र के विधायक प्रकाश वीर ने गुरुवार को सचिवालय राजभाषा विभाग बिहार सरकार के अनुसार अनुशंसा की है।
नवादा, जेएनएन। सिरदला प्रखंड के प्लस टू विद्यालय हेमजा भारत के शिक्षक राजेश कुमार भारती को रजौली विधान सभा क्षेत्र के विधायक प्रकाश वीर ने गुरुवार को सचिवालय राजभाषा विभाग, बिहार सरकार के अनुसार अनुशंसा की है। वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए हिन्दी सेबी सम्मान एवं पुरस्कार योजना के अन्तर्गत राष्ट्रीय या राज्य स्तर पर संस्थाओं एवं व्यक्तियों को सम्मानित करने हेतु देश एवं देश के बाहर हिन्दी से जुड़ी स्वैच्छिक संस्थाओं, सरकारी संस्थाओं, विश्वविद्यालयों तथा प्रसिद्ध अकादमियों से अनुशंसा को प्राथमिकता दिया जाना है।
जंगली क्षेत्र में जलाई शिक्षा की अलख
शिक्षक राजेश कुमार भारती को शिक्षा के क्षेत्र में हेमजा भारत जैसे सुदूर जंगली क्षेत्र के अनुसूचित जाति बाहुल्य गांव में शैक्षिक विकास के लिये इस पुरस्कार के लिए स्थानीय विधायक प्रकाश वीर द्वारा अनुशंसा की गई है। यह पुरस्कार राज्य सरकार अनुसूचित जातियों एवं जनजातियों के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक उत्थान कर उन्हें राष्ट्र की मुख्य धारा में लाने के लिए कृत संकल्प है। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने राष्ट्रीय सोच के अन्तर्गत पिछड़े लोगों को राष्ट्र की मुख्य धारा में लाने के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित किया।
बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाना
राज्य सरकार द्वारा डॉ. अम्बेडकर के विचारों से प्रेरणा लेकर उनके नाम से राज्य में अनुसूचित जाति, जनजाति समुदाय के शिक्षा, सामाजिक उत्थान, आर्थिक एवं सांस्कृतिक विकास, महिला उत्थान एवं न्याय के क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों अथवा संस्थाओं को बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाना है। शिक्षक राजेश ने कहा कि यह पुरस्कार मिलना मेरे लिए बड़ी सौभाग्य की बात होगी। इस पुरस्कार के तहत ढाई लाख की राशि मिलने का प्रावधान है। यह राशि मिलने का सौभाग्य मिला तो सारी राशि विद्यालय के विकास में ही खर्च कर दूंगा।ज्ञात हो कि पूर्व में उन्हें राजकीय शिक्षक सम्मान 2018 से नवाजा जा चुका है और उन्होंने पुरस्कार राशि को केरल मुख्यमन्त्री बाढ़ राहत कोष में भेज दिया था।