Move to Jagran APP

रेल पुलिस का पैनी नजर,सादे कपड़ों में तैनात होंगे जवान: रेल एसपी

गया बिहार विधानसभा निर्वाचन 2020 व दुर्गा पूजा को लेकर रेल पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी के निर्देशानुसार गया जंक्शन पर बुधवार को राजकीय रेल पुलिस ने चेकिग अभियान चलाया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 08:42 AM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 08:42 AM (IST)
रेल पुलिस का पैनी नजर,सादे कपड़ों में तैनात होंगे जवान: रेल एसपी
रेल पुलिस का पैनी नजर,सादे कपड़ों में तैनात होंगे जवान: रेल एसपी

गया : बिहार विधानसभा निर्वाचन 2020 व दुर्गा पूजा को लेकर रेल पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी के निर्देशानुसार गया जंक्शन पर बुधवार को राजकीय रेल पुलिस ने चेकिग अभियान चलाया। इस संबंध में रेल पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने बताया कि आने जाने वाले सभी ट्रेनों को भी चेक किया जा रहा है। गया जंक्शन पर रखी जा रही पैनी नजर। सादे कपड़ों में तैनात जवान रहेंगे। मेटल डिटेक्टर से सभी यात्रियों को चेक किया जा रहा है। बिहार विधानसभा निर्वाचन व दुर्गा पूजा को लेकर गया जंक्शन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसी को लेकर जीआरपी ने सघन चेकिग अभियान चलाया जा रहा है। रेल थानाध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में प्लेटफार्म पर पहुंचने वाली ट्रेनों को चेक किया। इसके अलावा वेटिग रूम में रुके यात्रियों और उनके सामान की चेकिग की गई। अकारण प्लेटफार्म या वेटिग रूम में आराम कर रहे लोगों से पड़ताल की गई। इस चेकिग अभियान के बारे में उन्होंने बताया कि बिहार विधानसभा निर्वाचन व त्योहार को लेकर शुरू किया गया। यह चेकिग अभियान निरंतर जारी रहेगा। जंक्शन पर पहुंचने वाली ट्रेनों में चेकिग कराई जा रही है। संदिग्धों पर नजर रखने के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए महिला सिपाहियों को लगाया गया है। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी लगातार नजर रखी जा रही है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.