गुरारू में पुलिस पर गोलीबारी व पथराव मामले में 24 उपद्रवी गिरफ्तार
गुरारू। थाना क्षेत्र के देवकली गाव में शनिवार शाम दो पक्षों में आपसी झगड़े के दौरान विधि व्यव
गुरारू। थाना क्षेत्र के देवकली गाव में शनिवार शाम दो पक्षों में आपसी झगड़े के दौरान विधि व्यवस्था बनाने के लिए प्रतिनियुक्त पुलिस बल पर फायरिंग व पथराव की वारदात हुई। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाकर त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 उपद्रवियों को धर दबोचा।
अपर पुलिस अधीक्षक संजय भारती ने बताया कि थाने में तैनात विधि व्यवस्था के थाना प्रभारी सहित पांच पुलिसकर्मी जख्मी हुए थे। हालाकि नाबालिग से छेड़खानी का मुख्य आरोपित अभी भी फरार है। जबकि मुख्य आरोपित को गुरारू से गया स्थित जेपीएन अस्पताल बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया था। लेकिन वह अस्पताल में मौजूद नहीं है। सनद रहे कि पिछले दो दिनों से देवकली गाव में नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला गरम है। आपस लोग भीड़ रहे हैं। दो पक्षों में लाठी-डंडे, गोलीबारी व पथराव भी किए थे। इस मामले में 85 लोगों को नामजद व 125 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इससे पहले मामले में चार लोग घायल हुए थे।
घटना में गुरारू थाने में एक पक्ष के 51 लोगों के विरुद्ध एससी-एसटी अत्याचार अधिनियम व पॉक्सो एक्ट के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई। दूसरे पक्ष के 20 लोगों के विरुद्ध मारपीट व पथराव के मामले में भी नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई। इस लेकर लोग भड़क गए। एक बार फिर दोनों पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों में पथराव व फायरिंग की वारदात हुई। इसमें कौशलेंद्र कुमार उर्फ गुड्डू कुमार जख्मी हो गया। कौशलेंद्र का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया है। पुलिस पदाधिकारी व जवान घायल
सूचना पर विधि व्यवस्था के थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार पहुंचे, लेकिन दोनों पक्ष पुलिस पर ही टूट पड़े। इसमें जवान धनुक शर्मा जख्मी हो गए। विधि व्यवस्था थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार पर हमला किया गया। पत्थर की चोट से वह भी जख्मी हो गए। दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। अवर निरीक्षक ने दावा किया कि भीड़ में करीब 14 राउंड फायरिंग की गई है। डीएसपी ने संभाली कमान
बिगड़ने हालत पर थानाध्यक्ष शभू कुमार व टिकारी के डीएसपी नागेंद्र सिंह पहुंचे। डीएसपी ने बताया कि उनकी मौजूदगी में भी भीड़ ने पुलिस पर पत्थर फेंका और फायरिंग की। इसमें हवलदार चितरंजन रावत, सिपाही चाद कुमार व चौकीदार ललन कुमार भी जख्मी हो गया। थाने की पुलिस व एसएसबी जवानों ने उपद्रवियों को खदेड़ा। पुलिस ने अभियान चलाकर अलग-अलग घरों में बंद 24 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया। उपद्रवियों को गिरफ्तार करने के दौरान घर का दरवाजा नहीं खोले जाने पर पुलिस को घर के छत पर चढ़कर अंदर प्रवेश करना पड़ा।