निशुल्क मिलने वाला अनाज नहीं दिए जाने के विरोध में प्रदर्शन
शेरघाटी। प्रखंड की चिताब कला पंचायत अंतर्गत बहेलिया बिगहा गाव के उपभोक्ताओं ने जन वितरण की दुक
शेरघाटी। प्रखंड की चिताब कला पंचायत अंतर्गत बहेलिया बिगहा गाव के उपभोक्ताओं ने जन वितरण की दुकान को स्थानातरित एवं निशुल्क मिलने वाला अनाज नहीं दिए जाने के विरोध में शुक्रवार को प्रखंड आपूíत कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।
कार्डधारी उपभोक्ता कालो देवी, कौशल्या देवी, मुटूर देवी, कलावती देवी, तेतरी देवी ने बताया कि गाव से एक किलोमीटर दूर तेतरिया में हम लोगों का राशन दुकान कर दिया गया है। जबकि हमारी नजदीकी जनवितरण दुकान चिताब कला गाव में है। इसके पूर्व हम लोगों का राशन चीताब से ही मिलता रहा है। उपभोक्ताओं ने बताया कि तेतरिया जाने में बधार पार करना पड़ता है। रास्ता कठिन है। सुगम रास्ता से जाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। इसलिए हम सभी उपभोक्ता चिताब में ही अपना राशन का उठाव करना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि तेतरिया गाव में कम दर पर मिलने वाला अनाज के साथ निशुल्क मिलने वाला अनाज का आवंटन होने के बावजूद वितरण नहीं किया जा रहा है। पॉस मशीन में निशुल्क अनाज की सूची टैग नहीं बताया जा रहा है। इधर चीताब कला के जन वितरण प्रणाली विक्रेता वैजनाथ शर्मा ने बताया कि उक्त उपभोक्ताओं का निशुल्क मिलने वाला अनाज की सूची पॉस मशीन में फीड नहीं हो पाया था। इसलिए लोगों में आक्रोश है। इधर सहायक जिला आपूíत पदाधिकारी सह अतिरिक्त प्रभार प्रखंड आपूíत पदाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि बहेलिया बीघा के उपभोक्ताओं की मुख्य समस्या निशुल्क अनाज का नहीं मिलना था। इस संबंध में संबंधित डीलर को दोनों अनाज वितरण करने का आदेश दे दिया गया है। क्योंकि आवंटन उन्हें उपलब्ध करा दिया गया था। समस्या का समाधान कर लिया गया है। इसलिए उपभोक्ताओं में किसी प्रकार का रोष नहीं है।