उद्योग नगरी में मनाया गया राष्ट्रीय हथकरघा दिवस
मानपुर। उद्योग नगरी पटवा टोली में छठा राष्ट्रीय हस्त करघा दिवस शारीरिक दूरी का पालक कर
मानपुर। उद्योग नगरी पटवा टोली में छठा राष्ट्रीय हस्त करघा दिवस शारीरिक दूरी का पालक करते हुए शुक्रवार को मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित करते हुए बिहार प्रदेश बुनकर संघ के अध्यक्ष गोपाल प्रसाद पटवा ने कहा कि हस्तकरघा वस्त्र बुनाई उद्योग ही हमारी सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न अंग और हमारी पहचान है। रोटी कपड़ा और मकान मानव जीवन के लिए अति आवश्यक जरूरतों में वस्त्रों की आवश्कता को बुनकरों द्वारा निर्माण कर पूरी की जाती है। राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य हस्तकरघा के महत्व एवं आम तौर पर राष्ट्र के सामाजिक व आर्थिक विकास में हस्तकरद्या के योगदान विषय में जागरूकता फैलाना है। इस मौके पर दुखन पटवा, मो. मोजीब उल्लाह, मुन्ना पाल, दिनेश कुमार तांती आदि उपस्थित थे।