Move to Jagran APP

डिजिटल माध्यम से आयोजित हुई भाजयुमो की सभा

गया। बिहार युवा जनसंवाद के तहत बुधवार को अतरी विधानसभा क्षेत्र की डिजिटल माध्यम से सभा का आयो

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Aug 2020 08:42 AM (IST)Updated: Fri, 07 Aug 2020 08:42 AM (IST)
डिजिटल माध्यम से आयोजित हुई भाजयुमो की सभा
डिजिटल माध्यम से आयोजित हुई भाजयुमो की सभा

गया। बिहार युवा जनसंवाद के तहत बुधवार को अतरी विधानसभा क्षेत्र की डिजिटल माध्यम से सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने किया। उन्होंने युवा मोर्चा गया जिला द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं जनसरोकार के कार्यो के बारे में अवगत कराया। जिसमें उन्होंने कोरोना महामारी के काल में प्रधानमंत्री के आह्वान पर लॉकडाउन को सफ ल बनाने, जरुरतमंदों तक मदद पहुंचाने एवं संगठनात्मक कार्यो को पूरा करने के बारे में बताया। वहीं चीनी समानों के बहिष्कार तथा चीनी राष्ट्रपति के पुतला दहन के कार्य का भी जिक्र किया।

loksabha election banner

मुख्य वक्ता बिहार भाजपा के महामंत्री सह दीघा विधानसभा से विधायक संजीव चौरसिया ने भी सभा को संबोधित किया। वहीं, भाजपा गया जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा, किसान मोर्चा के प्रभारी अशोक कुमार सिंह, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मेद्र यादव, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रभारी ब्रजेश तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता सह प्रभारी सीमात शेखर ने भी संबोधित किया व युवा मोर्चा गया जिला द्वारा किए जा रहे कार्यो को रखा। कार्यक्रम के समापन उद्बोधन में प्रदेश युवा मोर्चा के कार्यकारी सदस्य सह जहानाबाद प्रभारी मुन्ना कुमार सिंह ने सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने की जिलाध्यक्ष के कार्यो की प्रशंसा

गया। बिहार युवा जनसंवाद के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ डिजिटल जनसंवाद का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार 5 शताब्दियों के हमारे पूर्वजों के कड़े संघर्ष के पश्चात रामलला के जन्म स्थान पर भव्य मंदिर निर्माण हेतु देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूमि पूजन किया। मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष सह भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा भी शामिल हुए। प्रदेश उपाध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष के कायरें की प्रशसा की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा जनहित के कायरें के लिए लगातार समर्पित है। जिसमें जनता और सरकार के बीच में सेतु का कार्य युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता करता है। जो सरकार के विकास कायरें को जनसरोकार हेतु जागरुक करने एवं जनता को सीधे लाभान्वित करने में सहयोग करती है। बैठक को वजीरगंज के पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह, पूर्व एमएलसी अनुज सिंह,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह औरंगाबाद के प्रभारी क्षितिज मोहन सिंह ने संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.