बोलेरो से दो बाइक की सीधी टक्कर, दो युवक की मौत, दो घायल
इमामगंज। थाना क्षेत्र के स्टेट हाइवे-69 पर पोखराहा गाव के पास शुक्रवार को एक बोलेरो से दो
इमामगंज। थाना क्षेत्र के स्टेट हाइवे-69 पर पोखराहा गाव के पास शुक्रवार को एक बोलेरो से दो बाइक की सीधी टक्कर हो गयी। इस घटना में दो बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर मौत हो गयी। जबकि एक बाइक पर सवार दो अन्य युवक घायल हो गया। दोनों घायल को ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहा चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गया के जेपीएन अस्पताल रेफर कर दिया। जिसमें एक कि हालत चिंताजनक बनी थी। सर्किल इंसेक्टर नईयर एजाज अहमद ने बताया कि एक मृतक की पहचान रानीगंज बाजार के दवा व्यवसायी पंकज कुमार उर्फ विक्की है। जो झारखंड के चतरा जिले के प्रतापपुर प्रखंड के असनाही गांव का रहने वाला है। दूसरा मृतक बांकेबाजार प्रखंड के आजमगढ़ का रहने वाला धर्मेद्र कुमार है। वहीं, दोनों घायल युवक बांकेबाजार प्रखंड के रौशनगंज थाना क्षेत्र के सिरसा गाव का रविन्द्र कुमार और पिंटू कुमार है। उन्होंने कहा कि मृतक पंकज के स्वजनों ने बताया कि वो बाइक से दवा लेकर बांकेबाजार और शेरघाटी पहुंचाने जा रहा था। जिसे पोखराहा गाव के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। वहीं दूसरा मृतक धर्मेन्द्र कुमार अपने दो साथियों के साथ एक ही बाइक से अपनी बहन के घर इमामगंज आया था। वहा से घर लौटने के दौरान पोखराहा गाव के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। वहीं उसके दो साथी रविन्द्र कुमार और पिंटू कुमार घायल है। दवा व्यवसायी मृतक पंकज के स्वजन वन विभाग के बोलेरो द्वारा धक्का मारने का आरोप लगा रहे हैं। जबकि वन विभाग के कर्मियों का कहना है कि घटना दोनों बाइक की सीधे टक्कर में हुयी है। घटना के बाद वन विभाग का बोलेरो वहां से गुजरा था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए गया मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेज दिया गया है।