विष्णुपद मंदिर में पांच दिवसीय झूलनोत्सव प्रारंभ
गया। विष्णुपद मंदिर में गुरुवार से पांच दिवसीय झूलनोत्सव शुरू होगा।
गया। विष्णुपद मंदिर में गुरुवार से पांच दिवसीय झूलनोत्सव शुरू होगा। जो सावन पूर्णिमा यानी तीन अगस्त को समाप्त होगा। इस बार कोरोना काल में लॉकडाउन के कारण कोई विशेष कार्यक्रम नहीं किया गया। भगवान श्रीहरि विष्णु का पूजा किया गया। कार्यक्रम में भाग लेने का श्रद्धालुओं की अनुमति नहीं दिया गया। सिर्फ मंदिर के पुजारी द्वारा भगवान का झूला झूलाया गया। श्री विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य शंभू लाल विट्टल ने कहा कि मंदिर के सभागार में चांदी की झूले पर भगवान श्रीहरि विष्णु के चरण चिन्ह को झूलाया गया। विष्णुचरण को सजा-धजा कर रखा गया था। फूल-माला और तुलसी पत्ते से झूले को सजाया गया है। उन्होंने कहा कि झूलनोत्सव पर श्रद्धालुओं के मंदिर में प्रवेश पर पहले बार रोक लगी है। क्योंकि कोरोना वायरस से बचने के लिए लॉकडाउन है।