ऐसे बिताए दिन..गाय की सेवा में दिन बिता रहे कुमार बाबू
फोटो-302 जेपीजी में -दिनचर्या में काफी बदलाव सोशल मीडिया के जरिए जनता की करते हैं मदद -------- -कोरोना से बचाव के लिए लोगों से भी घरों में रहने की अपील -कहा भगवान जगन्नाथ 14 दिन लॉकडाउन रह सकते हैं तो हम क्यों नहीं ------------ जागरण संवाददाता गया
गया । 74 वर्षीय विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह उर्फ कुमार बाबू लॉकडाउन में गाय की सेवा में जुटे है। अपनी दिनचर्या में काफी बदलाव लाए हैं। गया में स्थित पंडूई हाउस में वे परिवार संग रहते हैं। वे दिनचर्या की शुरुआत गौ माता की सेवा से करते हैं। गया और पटना दोनों आवासों पर चार गाय रखे हैं। इनको काली, गोरी, सिदुआ नामों से पुकारते हैं। नामकरण के अनुसार उनकी प्रतिष्ठा भी है।
पहले वह व्यस्त दिनचर्या के कारण इन गायों की सेवा नहीं कर पाते थे, लेकिन अभी ऐसा नहीं है। वे अपने हाथों से गाय को खाना खिलाते हैं। और तो और वफदार कुत्ते और पक्षी भी रखे हैं। उसकी भी इन दिनों बढि़या से देखभाल होती है।
वह कहते हैं, करीब 90 के दशक में हिरन पाले थे, जिसका नाम कमली रखा था। हालांकि, अब वह नहीं है। गाय की सेवा के बाद जो समय बचता है, दूसरों की मदद में बिताते हैं। लॉकडाउन में कुछ समय फेसबुक और ट्विटर पर भी बिताते हैं। सोशल मीडिया के जरिए जनता की मदद करते हैं। अपने व्यवसाय के साथ, पहले चार से पांच घंटे जनता, परिवार और पार्टी के लिए निकालते हैं।
वह कहते हैं, भगवान जगन्नाथ भी प्रत्येक वर्ष 14 दिनों के लिए लॉकडाउन में चले जाते हैं। जब भगवान जा सकते हैं तो आम लोगों को इसे पालन करने में कोई कठिनाई कतई नहीं होनी चाहिए। कोरोना के संक्रमण फैलने से रोकने के लिए यहीं एकमात्र उपाय है। आप घरों में रहें और विशेष आवश्यकता पड़ने पर ही बाहर निकलें।