पटवाटोली पेहानी में भंडारे में श्रद्धालुओं ने चखा प्रसाद
पेज - फोटो - 22 संवाद सूत्र मानपुर
गया । उद्योग नगरी पटवाटोली पेहानी में शनिवार को भंडारे का आयोजन किया गया। यहां देवी का स्वरूप मान नौ कुमारी कन्याओं की श्रद्धाभाव के साथ पूजा अर्चना की गई। उसके बाद शुद्धता से बनाई गई सतरंगी प्रसाद को परोसा गया। उसके बाद हजारों लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। लोगों का मानना है कि कुमारी कन्याएं को शुद्धता से बनी भोजन श्रद्धाभाव के साथ खिलाने से नौ देवियां प्रसन्न होकर क्षेत्र में सुख शांति के लिए आशीर्वाद देती हैं। महाशिवरात्रि को लेकर पेहानी के लक्ष्मी पार्क में अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया था। वहां श्रद्धालुओं के द्वारा चौबीस घंटा प्रभु का जाप किया गया। उसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया था। 22 फरवरी से होगा मंदिर निर्माण
डुमरिया प्रखंड की नारायणपुर पंचायत के हरनी गाव में एक अदभूत मंदिर प्राप्त हुआ है। इसमें नाग देवता के साथ देवी मा व पहाड़ी के तत्व पर सोई से पानी निकलता है। मंदिर में सात देवताओं के साथ नाग की तस्वीर भी है। मंदिर के बाबा पुदीना साव का कहना है कि मेरे सपने में दो साल पूर्व शंकर भगवान आये। बोले- गंगोत्री धाम हरनी पहाड़ पर आना है। बोले-यहां आप आपकर रहिए। बाबा ने बताया कि 26 फरवरी से मंदिर का निर्माण किया जायेगा। मंदिर में शनिवार को जागरण किया गया।