शराब धंधेबाज को भेजा गया जेल
संवाद सूत्र इमामगंज पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी कर पाच लीटर देसी शराब के साथ एक धंध
संवाद सूत्र, इमामगंज : पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी कर पाच लीटर देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को पकड़कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि स्थानीय थाना क्षेत्र के वगाही गाव के राजू चौधरी कई सालों से झारखंड के प्रतापपुर प्रखंड के जंगल में चल रही अवैध शराब भट्ठी से शराब लाकर गांव में बेचने का धंधा चला रहा था। उसे गुरुवार की देर शाम गांव में शराब बेचते गिरफ्तार किया गया है।
शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार
संवाद सूत्र, मोहनपुर : स्थानीय पुलिस एवं जिला प्रशासन ने ईटवा बाजार में शुक्रवार को सुमन कुमार के घर में छापेमारी कर 40 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष रवि भूषण ने बताया कि खोजी कुत्ते की मदद से सुमन के घर से 40 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। सुमन को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस पर हमला करने में युवक गिरफ्तार
संवाद सूत्र, परैया : थाना क्षेत्र के बोकनारी से शुक्रवार को पुलिस पर हमले के आरोपित को गाव पकड़ा गया। थाना अध्यक्ष रंजन चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित अजय कुमार पिता इंद्रदेव यादव है। उसके खिलाफ थाने में पुलिस पर हथियार से हमला कर घायल करने व सरकारी कार्य में बाधा डालने की प्राथमिकी दर्ज है। घटना में तत्कालीन थाना अध्यक्ष दिवाकर कुमार विश्वकर्मा व अन्य सुरक्षा बलों को गंभीर चोट आई थी। सोलरा गाव में पुलिस की छापेमारी में वाछित मो नजीम को गिरफ्तार किया गया है।
शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
आमस : स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को मलियाचक से एक शराब कारोबारी को शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आमस थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर टिका यादव को 33 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। पांच घंटे चले अभियान में दस हजार रुपये वसूला गया जुर्माना
संवाद सूत्र, बाराचट्टी : धनगांई थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के हड़हा नदी पुल पर वाहन जाच अभियान शुक्रवार को पांच घटे तक चलाया गया। थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि जाच के क्रम में दो तथाकथित पत्रकार भी बिना हेलमेट के पकड़े गए। उनसे एक-एक हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस अभियान में दस हजार रुपये जुर्माना वसूला गया गया। जुर्माना जमा नहीं करने की वजह से तीन वाहनों को थाना पर लाया गया है। जाच के क्रम में बिना हेलमेट एक दंपती बाइक से पहुंचे। जुर्माना लगाने पर युवक पुल पर चढ़ गया व कूदने की बात करने लगा। युवक को समझाकर पुलिस ने पुल से उतारा, फिर कड़ी फटकार लगाई। यह जानकारी थाना अध्यक्ष मुन्ना कुमार ने दी है।