समृद्ध राष्ट्र के निर्माता होते हैं कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक : बीईओ
टिकारी नगर में संचालित आदर्श मध्य विद्यालय में शिक्षण अभ्यास वर्ग का आयोजन कर रहे ज्ञान भारती कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्रशिक्षुओं का वर्ग अभ्यास समाप्त हो गया। समापन पर शनिवार को प्रशिक्षुओं को विदाई दी गई। विद्यालय प्रागण में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिन्हा रहे।
गया । टिकारी नगर में संचालित आदर्श मध्य विद्यालय में शिक्षण अभ्यास वर्ग का आयोजन कर रहे ज्ञान भारती कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्रशिक्षुओं का वर्ग अभ्यास समाप्त हो गया। समापन पर शनिवार को प्रशिक्षुओं को विदाई दी गई। विद्यालय प्रागण में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिन्हा रहे।
बीईओ ने प्रशिक्षुओं से कहा, शिक्षक ही समृद्ध राष्ट्र के निर्माता होते हैं। जिस राष्ट्र के शिक्षक कर्तव्यनिष्ठ, कर्मनिष्ठ, नेकदिल इंसान व नवाचारी होते हैं, उस राष्ट्र की प्रगति अवश्य होती है। प्रभारी प्रधानाचार्य मुकेश कुमार वर्मा ने प्रशिक्षुओं के उ“वल भविष्य की कामना करते हुए कहा, एक सफल, सुयोग्य एवं कर्मठ शिक्षक बनने के लिए समय निष्ठा, कर्तव्यनिष्ठा व लगनशीलता जरूरी है और बच्चों के प्रति अपनापन व नवाचारी होना आवश्यक है। इस अवसर पर वर्मा ने सात प्रशिक्षुओं को उनकी सजग कार्यशैली के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। ज्ञान भारती कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्राचार्य वरुण पाठक ने प्रशिक्षुओं को उचित मार्गदर्शन व शिक्षण अभ्यास के लिए अवसर देने पर संस्थान की ओर से आभार जताया और प्रभारी प्रधानाचार्य को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विदाई गीत व अन्य सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। टीएलएम प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय टेकरा खुर्द को प्रथम स्थान : स्थानीय प्रखंड के संकुल संसाधन केंद्र में शनिवार को प्रखंडस्तरीय टीएलएम प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें मध्य विद्यालय टेकरा खुर्द को प्रथम स्थान, मध्य विद्यालय कोल्हुबार को द्वितीय तथा मध्य विद्यालय महुडी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। पुरस्कार वितरण प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राम सेवक राम ने किया। इस अवसर पर प्रखंड संसाधन समन्वयक जहीरुद्दीन अंसारी, बिनोद कुमार सिंह, प्रमोद कुमार, संकुल समन्वयक रणजीत कुमार, प्रमोद पाल, शिक्षक कमलेश कुमार, संजय कुमार, प्रभु राम, अहमद रजा, आशा प्रभा आदि उपस्थित हुए।
डोभी बीआरसी में लगा विज्ञान मेला : बीआरसी डोभी में शनिवार को विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। इसमें प्रखंड के बच्चों की ओर से बनाई गई कई तरह की हस्तलिपि व सामान प्रस्तुत किया गया। निरीक्षण कर मूल्यांकन के बाद तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल ने तीन विद्यालय को बेहतर प्रस्तुति के लिए पुरस्कृत किया। कन्या मध्य विद्यालय घोडाघाट को प्रथम स्थान, मध्य विद्यालय नावाडीह को द्वितीय और प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर को तृतीय स्थान के लिए चयनित किया गया।