Move to Jagran APP

परिचर्चा में महिलाओं के उत्थान पर जोर

संवाद सहयोगी टिकारी सीयूएसबी में महिला सशक्कीकरण व भारतीय संविधान की भूमिका के संदर्भ मे

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Feb 2020 07:48 PM (IST)Updated: Fri, 14 Feb 2020 10:57 PM (IST)
परिचर्चा में महिलाओं के उत्थान पर जोर
परिचर्चा में महिलाओं के उत्थान पर जोर

संवाद सहयोगी, टिकारी

loksabha election banner

सीयूएसबी में महिला सशक्तीकरण व भारतीय संविधान की भूमिका के संदर्भ में पैनल परिचर्चा एवं संविधान को जाने विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यूजीसी ने भारतीय संविधान के 70वें वर्ष के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित करने के लिए बिहार राज्य का संयोजक विश्वविद्यालय मनोनीत किया है। इसी के अंतर्गत सीयूएसबी के विधि विभाग के प्राध्यापक प्रो डॉक्टर संजय प्रकाश श्रीवास्तव को राज्य संयोजक पदाधिकारी बनाया गया है। संविधान दिवस वार्षिक कार्यक्रम के अंतर्गत पैनल परिचर्चा में विवि के प्राध्यापकों ने महिला सशक्तीकरण पर अपने विचार रखे। शिक्षा विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ चंद्रप्रभा पांडेय ने महिलाओं के उत्थान के लिए शिक्षा की महत्वता को समझाया। समाजशास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ परिजात प्रधान ने महिलाओं की सामाजिक स्थिति का उल्लेख करते हुए सरोजिनी नायडू के उदहारण प्रस्तुत किए। विधि विभाग की सहायक प्राध्यापिका पूनम कुमारी ने वर्तमान संवैधानिक एवं विधिक पहलू पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं के विभिन्न अधिकारों, समाज एवं सरकार में हिस्सेदारी पर बल दिया। नोडल अधिकारी ने महिलाओं को सम्मान देने एवं उनके विभिन्न अधिकारों की रक्षा करने की बात कही। पीआरओ मो मुदस्सीर आलम ने बताया कि इसमें विधि विभाग के संकाय प्रमुख प्रो पवन कुमार मिश्रा के साथ डॉ प्रदीप कुमार दास, डॉ प्रज्ञा गुप्ता, प्रो एसएन सिंह, मणि प्रताप, डॉ चेतना जायसवाल के साथ विभिन्न विभागों के प्राध्यापक एवं विद्यार्थीगण मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.