ग्राम समिति ही संगठन की रीढ़ : रामरसिक
भारतीय किसान संघ के जिला अभ्यास वर्ग का समापन संवाद सूत्र कोंच
गया । भारतीय किसान संघ जिला अभ्यास वर्ग का रामाश्रय उवि पाली में शुक्रवार को ध्वजारोहण के साथ समापन हुआ। अभ्यास वर्ग कार्यक्रम में अखिल भारतीय उपाध्यक्ष भैयाराम मौर्य का प्रवास बिहार में 14 सितम्बर से पटना, भोजपुर, अरबल, औरंगाबाद में हुआ। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठित होकर देश को आगे बढ़ाने की बात कही।
राष्ट्रीय मंत्री बृजकिशोर ने कहा कि संगठन एक साल में चार उत्सव मनाता है। जिसमें स्थापना दिवस, बलराम जयन्ती, गोपाष्टमी, भारत माता पूजन किया जाता है।
प्रांतीय कोषाध्यक्ष रामरसिक मिश्रा ने कहा कि भगवान बलराम किसानों के देवता हैं। गो पालन का कार्य भगवान कृष्ण किया करते थे। बलराम कृषि का कार्य करते थे। प्रान्तीय मंत्री पवन ने कहा कि ग्राम समिति ही हमारे संगठन की रीढ़ हैं। मौके पर प्रांतीय उपाध्यक्ष बलराम शर्मा, विपिन बिहारी सिंह, मंत्री मधुसूदन प्रसाद, जिला मंत्री जितेन्द्र कुमार मिश्रा, बालेश्वर शर्मा, सह मंत्री बिरेन्द्र सिंह, एटिकारी प्रखंड अध्यक्ष गोविन्द पाठक, संगठन मंत्री प्रकाश नारायण तिवारी, राजेन्द्र प्रसाद, विन्देशर राम, महेन्द्र प्रसाद मौजूद थे।