सड़क दुर्घटना में मृत युवक की नहीं हो सकी पहचान
मृतक के हाथ में गोदना से लिखा है सूरज स्ावाद सहयोगी शेरघाटी
By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Sep 2019 05:47 PM (IST)Updated: Fri, 20 Sep 2019 05:47 PM (IST)
गया । गोपालपुर गाव की सीमा क्षेत्र से गुरुवार बरामद शव की पहचान नहीं हो सकी है। बुधवार को दुर्घटना के कारण हुई मौत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा लिया है। थानाध्यक्ष उदय शकर ने बताया कि संभावना है कि रात के वक्त तेज रफ्तार से चले आ रहे किसी वाहन से कुचलने से उसकी मौत हुई है। उन्होंने कहा प्रथम दृष्टया मृतक विक्षिप्त प्रतीत होता है, जिसकी उम्र लगभग 45 वर्ष है। मृतक निर्वस्त्र था। शव बुरी तरह कुचला हुआ था इस कारण उसकी पहचान नहीं हो पा रही है। उन्होंने बताया मृतक के हाथ में गोदना से सूरज लिखा हुआ है। बता दें कि हादसा गोपालपुर-जीटी रोड पर हुई थी। थानाध्यक्ष ने बताया पहचान के लिए शव को 72 घंटे तक रखा जाएगा। यदि कोई परिचित आता है तो शव उन्हें सौंप दिया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें