नगर आयुक्त व सिटी एसपी ने नाव पर सवार हो सूर्यकुंड को लिया जायजा
पेज - फोटो 103 जागरण संवाददाता गया
By JagranEdited By: Published: Wed, 18 Sep 2019 09:19 PM (IST)Updated: Wed, 18 Sep 2019 09:19 PM (IST)
गया । नगर आयुक्त सावन कुमार और सिटी एसपी मंजीत ने एनडीआरफ के नाव पर सवार होकर पिंडदानियों की सुविधाओं का जायजा लिया। नाव पर सवार होकर सूर्यकुंड का गहरे पानी में करीब आधा घंटे तक निरीक्षण किया। साथ ही सीढि़यों को गहन निरीक्षण किया। सीढि़यों पर लगी काई को जल्द से जल्द से साफ करने का निर्देश दिया। नगर आयुक्त ने कहा पितृपक्ष में काफी संख्या में पिंडदानी सरोवर के घाट पर कर्मकांड करते हैं। यहां सरोवर के पवित्र जल से तर्पण कर करते हैं। सीढि़यों पर काई लगने से पैर फिसल सकता है। इससे बड़ी दुर्घटना से इन्कार नहीं किया जा सकता। नगर आयुक्त का निर्देश के बाद सीढि़यों की सफाई पूरी तरह से की गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें