एक देश, एक संविधान और एक झडा का सपना हुआ पूरा : सांसद
पेज- फोटो 55 -उड़ी हमले के शहीद सुनील कुमार विद्यार्थी के पिता मथुरा यादव को किया गया सम्मानित -कार्यकर्ता अभिनंदन सह सम्मान समारोह में क्षेत्र की समस्याओं पर हुई चर्चा संवाद सूत्र परैया
गया । प्रखंड मुख्यालय स्थित डाकबंगला में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ने कार्यकर्ता सम्मान सह अभिनंदन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता
प्रखंड अध्यक्ष चन्देश्वर माझी व संचालन संजय कुमार ने किया। मुख्य अतिथि औरंगाबाद सासद सुशील कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। उड़ी हमले के शहीद सुनील कुमार विद्यार्थी के पिता मथुरा यादव को भी सम्मानित किया गया। सासद श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि हमारे देश में एक देश एक संविधान एक झडा की माग वषरें से की जाती रही है। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाकर भारतीयों के इस स्वप्न को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा किया है। केंद्र सरकार की नीति व क्रियाकलाप एकदम खुले हैं। जिसमें देश के विकास को सर्वोपरि रखा गया है। वैश्रि्वक स्तर पर देश की पहचान को बढ़ाने व बनाने में केंद्र सरकार जी जान से जुटी है। उन्होंने कहा आज देश चंद्रमा पर पहुंच रहा है और पड़ोसी देश को नस्लवाद और आतंकवाद से फुर्सत नहीं है। मोदी सरकार दर्जनों हितकारी योजनाएं चलाई जा रही है। जिसमें उज्वला, उजाला, किसान मानधन योजना जैसी दर्जनों योजनाएं संचालित हैं।
सुखाड़ को लेकर सासद ने कहा कि गया जिले के आठ प्रखंडों के चिन्हित पंचायतों को सुखाग्रस्त घोषित किया गया है। जबकी टिकारी अनुमंडल में परैया व टिकारी के भी कई पंचायत सूखाग्रस्त है। जिसको लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सभी प्रखंडों में एक समान मानक पर सुखाड़ के जाच को आग्रह करेंगे।
कार्यक्रम में आए लोजपा व जदयू के नेता व कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल शर्मा, विनय कुशवाहा, अरविंद कुमार, संजय कुमार दागी, उपेंद्र सिंह, राणा रंजीत सिंह, ब्रह्माचारी यादव, डॉ. अनुज कुमार, जदयू नेता सुरेश प्रसाद विद्यार्थी, बृजराज पाडेय, पुरुषोत्तम चौबे, विनोद कुमार, राहुल राज सिंह आदि शामिल थे।