जल शक्ति अभियान के तहत लगाए गए पौधे
जल शक्ति अभियान के तहत प्रखंड मध्य विद्यालय मदसारी में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी।
By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Jul 2019 08:29 PM (IST)Updated: Tue, 16 Jul 2019 08:29 PM (IST)
गया। जल शक्ति अभियान के तहत प्रखंड मध्य विद्यालय मदसारी में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की देखरेख में पौधरोपण किया गया। बीडीओ जयकिशन ने बच्चों को पौधे लगाओ जीवन बचाओ का संकल्प दिलाया। विद्यालय परिसर व आसपास खाली जमीन में पौधे लगाने की बात कहते हुए उसकी सेवा करने को कहा। इस मौके पर बीईओ रामसेवक राम, बीआरपी मोईन आलम, हेमंत कुमार हेमंत, विद्यालय प्रभारी अखिलेश कुमार, आशा कुमारी, मनीषा कुमारी आदि शिक्षक मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें