जर्जर सड़कों को दुरुस्त कराने का किया आग्रह
टिकारी-कुर्था मार्ग पर मउ में और टिकारी-बेलागंज मुख्य मार्ग पर उत्पन्न जलजमाव की समस्या।
By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Jul 2019 10:04 PM (IST)Updated: Fri, 12 Jul 2019 10:04 PM (IST)
गया। टिकारी-कुर्था मार्ग पर मउ में और टिकारी-बेलागंज मुख्य मार्ग पर उत्पन्न जलजमाव की समस्या को लेकर एसडीओ ने अरसीडी शेरघाटी डिवीजन के अधिकारियों के साथ बैठक की। एसडीओ मनोज कुमार ने अरसीडी के कार्यपालक अभियंता आरके मिश्रा को सड़कों की जर्जर हालत और जलजमाव की स्थिति से अवगत कराते हुए इसका शीघ्र समाधान करने का आग्रह किया। वहीं, टिकारी-बेलागंज पथ निर्माण योजना के बारे में बताया गया कि सड़क निर्माण की टेंडर प्रक्रिया में तकनीकी व्यवधान आने के कारण कार्य शुरू नहीं हो सका है। जलजमाव की समस्या का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें