प्रखंड का चापाकल खराब थाने में जा बुझाते हैं प्यास
चंदौती ब्लॉक में पेयजल की काफी किल्लत है। एक चापाकल है वो भी छह माह से खराब है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Jul 2019 08:54 PM (IST)Updated: Mon, 08 Jul 2019 08:54 PM (IST)
गया। चंदौती ब्लॉक में पेयजल की काफी किल्लत है। एक चापाकल है वो भी छह माह से खराब है। मजबूरन यहां आए लोगों को महिला थाने में जाकर प्यास बुझानी पड़त है। बता दें कि प्रखंड व अंचल में कार्य के लिए प्रतिदिन 12 पंचायत के लोगों का यहां आना होता है। ग्रामीण गनौरी प्रसाद, दिनेश कुमार, अशोक कुमार, मीना देवी, पार्वती देवी ने कहा कि चापाकल की मरम्मत के लिए कई बार अधिकारियों से कहा, लेकिन पहल आज तक नहीं की गई। प्रखंड व अंचल के स्टॉफ तो बाजार से बोतल बंद पानी लाकर प्यास बुझा लेते हैं, लेकिन ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। महिला थाने में लगे चापाकल से प्यास बुझाते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें